• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. किसान आंदोलन
  4. किसान आंदोलन को लेकर राहुल और प्रियंका ने साधा मोदी पर निशाना
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 29 जनवरी 2021 (14:50 IST)

किसान आंदोलन को लेकर राहुल और प्रियंका ने साधा मोदी पर निशाना

Rahul Gandhi
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा को लेकर कई किसान नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज होने की पृष्ठभूमि में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि 'किसान-मजदूर पर वार' से देशविरोधी ताकतों को फायदा होगा।
 
उन्होंने ट्वीट कर आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री हमारे किसान-मजदूर पर वार करके भारत को कमजोर कर रहे हैं। फायदा सिर्फ देशविरोधी ताकतों का होगा। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने भी प्रधानमंत्री पर निशाना साधा और कहा कि किसानों को 'डराना-धमकाना' महापाप है।
उन्होंने ट्वीट किया कि किसान का भरोसा देश की पूंजी है। इनके भरोसे को तोड़ना अपराध है। इनकी आवाज न सुनना पाप है। इनको डराना धमकाना महापाप है। किसान पर हमला, देश पर हमला है। प्रधानमंत्रीजी, देश को कमजोर मत कीजिए।
 
गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस पर शहर में किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा के संबंध में दर्ज प्राथमिकी में नामजद किसान नेताओं के विरुद्ध गुरुवार को 'लुकआउट' नोटिस जारी किया। इसके साथ ही अपनी जांच तेज करते हुए पुलिस ने लाल किले पर हुई हिंसा के संबंध में राजद्रोह का मामला भी दर्ज किया है।पुलिस ने किसान नेताओं को 3 दिनों का समय देते हुए यह बताने को कहा है कि क्यों नहीं उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए, क्योंकि उन्होंने परेड के लिए तय शर्तों का पालन नहीं किया। (भाषा)
ये भी पढ़ें
Live Updates : सिंघू बॉर्डर पर लोगों और किसानों में झड़प, दोनों और से चले पत्थर, पुलिस का लाठीचार्ज...