1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. किसान आंदोलन
  4. Narendra Singh Tomar on farm bill in parliament

कृषि मंत्री का विपक्ष और प्रदर्शनकारियों से सवाल, कृषि कानून में काला क्या है...

parliament
नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि एवं कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने शुक्रवार को राज्यसभा में नए कृषि कानूनों का बचाव करते हुए इन्हें किसानों के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव लाने वाला करार दिया। उन्होंने किसान यूनियनों के साथ ही विपक्ष से भी सवाल किया कि वे बताएं कि कानून में ‘काला’ क्या है?
 
उन्होंने राज्यसभा में राष्ट्रपति अभिभाषण पर पेश धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा के दौरान कहा कि विपक्षी नेता नए कानूनों को काला कानून बता रहे हैं लेकिन वे यह नहीं बता रहे हैं कि इसमें गड़बड़ी क्या है। पिछले दो महीनों से किसान यूनियनों से सवाल कर रहे हैं कि वे बताएं कि कानून में ‘काला’ क्या है?
 
तोमर ने नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन को एक राज्य का मसला बताया और कहा कि नए कानूनों में ऐसे कोई प्रावधान नहीं हैं जिनसे किसानों की जमीन छिन जाने का खतरा हो।
 
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं और नए कानूनों का मकसद किसानों की आय में वृद्धि करना है। उन्होंने कहा कि किसानों को बरगलाया जा रहा है। 
अगला लेख
आखि‍र जैक डोर्सी किसान आंदोलन के ये ट्वीट्स लाइक क्‍यों कर रहे हैं?