सम्बंधित जानकारी
- ना भाषण, ना नारे, इन रचनात्मक सुझावों से पर्यावरण सुधारें
- 5 जून 2021 पर्यावरण दिवस : इस बार क्या होगी थीम, कैसे मनाएं प्रकृति का यह दिन
- पर्यावरण दिवस पर जानिए भारत के टॉप 10 जंगल, नदियां, हिल स्टेशन और पर्वत श्रेणियों के नाम
- World Environment Day 2021 : इस बार की थीम Ecosystem Restoration
- World Environment Day : प्रकृति में छुपा है सृजन का सुख
पर्यावरण पर कविता : धरती पर फैले हरियाली
- प्रभात गुप्त
बहुत लुभाता है गर्मी में,
अगर कहीं हो बड़ का पेड़।
निकट बुलाता पास बिठाता
ठंडी छाया वाला पेड़।
तापमान धरती का बढ़ता
ऊंचा-ऊंचा, दिन-दिन ऊंचा
झुलस रहा गर्मी से आंगन
गांव-मोहल्ला कूंचा-कूंचा।
गरमी मधुमक्खी का छत्ता
जैसे दिया किसी ने छेड़।
आओ पेड़ लगाएं जिससे
धरती पर फैले हरियाली।
तापमान कम करने को है
एक यही ताले की ताली
ठंडा होगा जब घर-आंगन
तभी बचेंगे मोर-बटेर
तापमान जो बहुत बढ़ा तो
जीना हो जाएगा भारी
धरती होगी जगह न अच्छी
पग-पग पर होगी बीमारी
रखें संभाले इस धरती को
अभी समय है अभी न देर।
