1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Rahul Gandhi targeted the central government

राहुल गांधी ने साधा केंद्र पर निशाना, बोले- करोड़ों लोगों के बेरोजगार होने के लिए सरकार जिम्मेदार

rahul gandhi
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को आरोप लगाया कि देश में करोड़ों लोगों के बेरोजगार होने के लिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने पार्टी की ओर से बेरोजगारी के मुद्दे पर चलाए गए सोशल मीडिया अभियान के तहत केंद्र सरकार पर निशाना साधा।

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, अबकी बार, करोड़ों बेरोजगार। कौन ज़िम्मेदार? सिर्फ़ और सिर्फ़ मोदी सरकार!कांग्रेस ने सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन एकोनॉमी (सीएमआईई) की ओर से बेरोजगारी को लेकर किए गए ताजा अकालन के आधार पर सोशल मीडिया अभियान चलाया और केंद्र सरकार पर रोजगार बचा पाने में विफल रहने का आरोप लगाया।

गौरतलब है कि सीएमआईई के मुख्य कार्यपालक अधिकारी महेश व्यास ने सोमवार को कहा था कि इस शोध संस्थान के आकलन के अनुसार, बेरोजगारी दर मई में 12 प्रतिशत रही, जो अप्रैल में 8 प्रतिशत थी। इसका मतलब है कि इस दौरान करीब एक करोड़ भारतीयों को नौकरी से हाथ धोना पड़ा है।(भाषा)
अगला लेख
मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण पर टली सुनवाई, अगली तारीख अभी तय नहीं, PM बोले डोमिनिका से सीधे भारत भेज देना चाहिए