सम्बंधित जानकारी
- 29th Roza : उन्तीसवां रोजा, रमजान के रुख़सत का इशारा
- 28th Roza : अल्लाह की इबादत जन्नत की कुंजी
- इबादत, इनाम और दुआओं की रात 'शबे कद्र', जानिए 10 खास बातें
- 27th Roza: : शबे-कद्र की रात और माहे-रमजान की रुखसत का पैगाम
- 26th Roza: अल्लाह की मेहरबानी पाने के लिए बहुत खास है यह रोजा, करें सच्चे दिल से इबादत
Eid ul Fitr 2021: क्या करें ईद-उल-फितर के दिन, जानिए
Eid-ul-Fitr 2021
अल्लाह की नेमतों और बरकतों से भरपूर इस्लाम के पवित्र महीने रमजान के बाद ईद उल फितर का त्योहार मनाया जाएगा। ईद की नमाज के बाद इमाम खुत्बा देते हैं और दुआ फरमाते हैं। इसके बाद सभी ईमान वाले एक-दूसरे के गले लगकर ईद की मुबारकबाद देते हैं। ईद की सबसे ज्यादा खुशी बच्चों को होती है। इस दिन बच्चों के चेहरे की रौनक देखते ही बनती है। लेकिन कोरोना के चलते इस बार भी घरों में ही नमाज अदा की जाएगी। ईद-उल-फितर के दिन क्या किया जाता है, यह जानना भी जरूरी है, जानिए खास बातें-
आइए जानते हैं ईद के दिन की सुन्नतें-
- सुबह जल्दी उठकर फजर की नमाज अदा करने के खुद की सफाई और कपड़े वगैरह तैयार रखना।
- गुस्ल (नहाना) करना।
- मिस्वाक (दातून) करना।
- सबसे उम्दा और साफ कपड़े पहनना। (नए या पुराने, लेकिन साफ)
- इत्र लगाना (सिर्फ पुरुष)।
- ईदगाह जाने से पहले कुछ खाना।
- नमाज से पहले फितरा, जकात अदा करना।
- ईदगाह में जल्दी पहुंचना।
- ईद की नमाज खुले मैदान में अदा करना। (बारिश या बर्फ गिरने की स्थिति में नहीं)
- ईदगाह आने-जाने के लिए अलग-अलग रास्तों का इस्तेमाल करना।
- ईदगाह जाते वक्त यह तकबीर पढ़ना।
'अल्लाहु अकबर अल्लाहु अकबर, लाइलाहा इल्ललाह, अल्लाहु अकबर अल्लाहु अकबर, वलिल्लाहिलहम्द।' (अल्लाह बड़ा है, अल्लाह बड़ा है। अल्लाह के सिवा कोई इबादत के लायक नहीं। अल्लाह बड़ा है, अल्लाह बड़ा है। सारी तारीफें अल्लाह के लिए हैं।)
ALSO READ: 28th Roza : अल्लाह की इबादत जन्नत की कुंजी
