दीपावली पर करें एकाक्षी नारियल सिद्धि साधना
Akakshi nariyal ki siddhi : हमारे शास्त्रों में कई ऐसे दुर्लभ प्रयोग हैं जिनके करने से व्यक्ति को अवश्यंभावी लाभ प्राप्त होता है। दीपावली के शुभ मुहूर्त में एकाक्षी नारियल के इस प्रयोग से साधक की दरिद्रता नष्ट होकर उसे धन की प्राप्ति होती है। इस प्रयोग हेतु एकाक्षी नारियल का होना आवश्यक है। सामान्यत: एकाक्षी नारियल सहज-सुलभ नहीं होता है। यदि साधक एकाक्षी नारियल प्राप्त करने में सफ़ल हों तो दीपावली के दिन इस एकाक्षी नारियल प्रयोग को करके अपने जीवन में आर्थिक संकटों से मुक्त हो सकते हैं।
एकाक्षी नारियल प्रयोग | ekakshi nariyal ke prayog:
सर्वप्रथम एक थाली में अष्टदल कमल बनाकर एकाक्षी नारियल को स्थापित कर उसकी पंचोपचार या षोडषोपचार पूजन करें फिर निम्न मंत्र बोलते हुए कमल के 108 पुष्पों से एकाक्षी नारियल का अर्चन करें-
"ॐ ऐं ह्रीं ऐं ह्रीं श्रीं एकाक्षिनारिकेलाय नम:॥
अर्चन के उपरान्त एकाक्षी नारियल को लाल रेशमी वस्त्र में लपेटकर अपनी तिजोरी में रखें। यह तीव्र धनदायक प्रयोग है।
-ज्योतिर्विद पं. हेमन्त रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केन्द्र
लेखक के बारे में
पं. हेमन्त रिछारिया
ज्योतिर्विद पं. हेमन्त रिछारिया ज्योतिष प्रभाकर उपाधि से सम्मानित हैं। विगत 12 वर्षों से ज्योतिष संबंधी अनुसंधान एवं ज्योतिष से जुड़ी गलत धारणाओं का खंडन कर वास्तविक ज्योतिष के प्रचार-प्रसार में योगदान दे रहे हैं। कई ज्योतिष आधारित पुस्तकों का लेखन।....
और पढ़ें