रविवार, 28 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. दीपावली
  3. धनतेरस
  4. dhanteras par kya kya kharidna chahiye
Written By
Last Modified: मंगलवार, 18 अक्टूबर 2022 (17:23 IST)

धनतेरस पर सोना, चांदी और पीतल नहीं खरीद सकते हैं तो 10 रुपए की यह चीज ले आएं

धनतेरस पर सोना, चांदी और पीतल नहीं खरीद सकते हैं तो 10 रुपए की यह चीज ले आएं - dhanteras par kya kya kharidna chahiye
Dhanteras 2022 ko kya kharide : धनतेरस पर अधिकतर लोग सोने के आभूषण खरीदते हैं। सोना नहीं तो चांद के सिक्के खरीदते हैं। कुछ लोग यदि यह दोनों ही नहीं खरीद पाते हैं तो पीतल का बर्तन खरीदते हैं। यदि यह तीनों की चीजें नहीं खरीद पा रहे हैं तो बहुत ही सस्ती चीजें खरीद सकते हैं जो कि सोने से भी कहीं ज्यादा कीमती मानी गई है। आओ जानते हैं कि वे क्या चीज है।
 
धनतेरस पर खरीदे जाने वाली सबसे सस्ती चीजें । dhanteras ko kya kharidna chahiye: धनतेरस के दिन धनिया, झाड़ू, पीली कौड़ी, नमक का पैकेट, धार्मिक साहित्य, औषधि, खील-बताशे, दीये, मिट्टी के बर्तन और कमलगट्टे की माला आदि। 
 
मात्र 10 रुपए में ये चीजें खरीदें:-
 
1. धनिया : इस दिन जहां ग्रामीण क्षेत्रों में धनिए के नए बीज खरीदते हैं वहीं शहरी क्षेत्र में पूजा के लिए साबुत धनिया खरीदते हैं। इस दिन सूखे धनिया के बीज खरीद सकते हैं जो मात्र 10 रुपए में मिल जाएंगे।
2. पीली कौड़ी : कौड़ियां वैसे तो सफेद होती है लेकिन इसे खरीदक आप हल्दी के पानी से इसे पीला कर लें। यह भी मात्र 10 रुपए में बाजार में मिल जाएगी। इसकी लक्ष्मी माता के साथ पूजा करके तिजोरी में रख लें। पुराने जमाने में रुपए पैसों की जगह कौड़ियां ही चलती थी।
 
3. नमक का पैकेट : मात्र 10 रुपए वाला भी नमक का पैकेट आता है। इस दिन नया नमक खरीदना शुभ होता है। 
 
4. कमलगट्टे की माला : यह भी बहुत ही सस्ती होती है। मात्र दस रूपए में मिल सकती है।
 
5. झाड़ू : एक छोटी सी झाड़ू खरीदे, जिससे आप अपना किचन स्टैंड साफ कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें
Diwali Puja 2022 : धन की देवी महालक्ष्मी को प्रसन्न करना है तो दीपावली पर पढ़ें श्री लक्ष्मी चालीसा