साथ दे सकता है नसीब
पूर्वी दिल्ली। विश्वास नगर में एक बार फिर मतदाता नसीब का साथ दे सकते हैं। यहां से कांग्रेस उम्म्मीदवार नसीब सिंह को जनता से खासा समर्थन मिल रहा है। उनका दावा है कि इस बार वह पहले से ज्यादा मतों से विजयी होंगे।
सिंह ने आज विश्वास नगर इलाके में पदयात्रा कर लोगों से समर्थन माँगा। उन्होंने कहा कि दस साल के कार्यकाल में उन्होंने पूरे क्षेत्र में विकास संबंधी जितने कार्य किए हैं, जनता उन्हीं के आधार पर उन्हें समर्थन दे रही है। जनता परिवर्तन तब चाहती है जब उनके विश्वास को ठेस पहुंचाई गई हो। क्षेत्र में विकास की रफ्तार नजर नहीं आती।
सिंह ने कहा कि उन्होंने क्षेत्र में सड़कों व नालियों जैसी समस्याओं का पूरी तरह समाधान कर दिया है। इलाके में स्कूलों व औषद्यालय की हालत बेहतर बनाई गई है। नए अस्पताल का निर्माण किया गया। मेट्रो को इलाके में लाया जा रहा है। नए फ्लाई ओवर भी बन रहे हैं। (नईदुनिया)