1. खबर-संसार
  2. »
  3. चुनाव
  4. »
  5. दिल्ली

सपना दिखा गायब हुए विधायक

चुनाव 2008
- शाहीना नूर
नई दिल्ली। चाँदनी चौक के विधायक प्रहलाद सिंह साहनी को पुरानी दिल्ली की जनता ढूंढ़ रही है। चाँदनी चौक को पेरिस बनाने का सपना दिखाकर साहनी गायब हो गए हैं।

प्रहलाद सिंह साहनी ने पिछले विधानसभा चुनाव में जनता से इलाके का नक्शा बदलने के वायदे किए थे। लोगों को बड़े-बड़े सब्जबाग दिखाए गए। उन्होंने कोई भी वायदा पूरा नहीं किया। हाल यह है कि जनता विधायक से नाराज हैं। आम लोगों का मानना है कि नेताओं ने चांदनी चौक का ढाँचा बदलने की बजाए वहाँ का हुलिया ही बिगाड़ दिया है। लोगों ने बताया हैं कि पर्वू सांसद और भाजपा नेता विजय गोयल ने कुछ सालों पहले चाँदनी बाजार के नाम से लाल किले से फतेह पुरी तक का बाजार बेहद खूबसूरत अंदाज में सजाया था। इसमें ऐतिहासिक झलकियाँ पेश की गई थी। उन्होंने लोगों से यह वायदा किया था कि इस बाजार की रौनक इसी रूप में हमेशा बरकार रहेगी।

चाँदनी चौक को संवारने के लिए इस इलाके में रिक्शा सेवा बंद की गई थी। नेताओं के इस निर्णय से भी आम जनता परेशान है। बस सेवा शुरू होने से रिक्शा चालक अपनी मनमानी पर उतर आए है चार कदम की दूरी तक जाने के लिए वह 10 से 15 रुपए ऐठते है। इलाके के हुलिए की बात करे तो पूरा इलाका और भी ज्यादा संकीर्ण हो गया। पटरी पर दुकानदारों ने अपनी गाडिय़ाँ ख़ड़ी करने के लिए कब्जा कर लिया है जिसकी वजह से हर रोज एक या दो दुर्घटनाएँ जरूर होती है।

इस इलाके के रहने वाले अनिल ने बताया कि यह पूरा इलाका व्यावसायिक है। लोग दूर-दूर से और देश विदेश से इस इलाके में खरीदारी करने आते है। अगर इलाके के सांसद और विधायक ऐसे ही अपने क्षेत्रों को नजर अंदाज करते रहे तो दुनिया की नजर में देश की छावी ही बिग़ड़ती जाएगी। उन्होंने बताया कि नेता चुनाव के समय बड़े बड़े भाषण देते है आम जन के घर तक पहुँचते है लेकिन जब जनता को इनके सहारे की जरूरत होती है तो कहाँ चले जाते है यह राजनेता। दुकानदारों का कहना हैं कि नगर निगम ने यहाँ से ग्रीन एरिया खत्म कर दिया है सड़के टूटी फूटी है जिसमें काफी वक्त से कोई सुधार कार्य तक नहीं हुआ है। (नईदुनिया)