फूल खिलाने को नए चेहरों पर है भरोसा
सुबोध जैन, नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी तीस सीटों पर नए लोगों को मैदान में उतारने की तैयारी कर रही है। पार्टी को पुराने चेहरों पर बहुत ज्यादा भरोसा नहीं है। पहले चुनाव लड़ चुके जिन लोगों को पार्टी का टिकट मिलने की संभावना है, उनके भरोसे सत्ता प्राप्त करना संभव नजर नहीं आ रहा है। पार्टी नए लोगों के दम पर अपना ख्वाब पूरा करना चाहती है।
भाजपा में पिछले चुनावों में शिकस्त खा चुके करीब डेढ़ दर्जन लोग दावा ठोक रहे हैं। इनमें से कई का तो उनके इलाकों में भी खासा विरोध है। नेतृत्व भी इससे परिचित है। समस्या यह है कि लगभग सभी कमजोर नेताओं के तार केंद्रीय नेताओं या राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े हुए हैं।
ऐसे में उन्हें दौड़ से बाहर रख पाना कठिन नजर आ रहा है। हकीकत यह भी है कि भाजपा के इन नेताओं के दम पर चुनाव जीतना संभव नहीं है। इसलिए पार्टी ने करीब तीस सीटों पर नए चेहरों को मैदान में लाने की तैयारी की है। यह लोग पहली बार विधानसभा चुनाव ही पहली बार लड़ेंगे।
प्रदेश भाजपाध्यक्ष डॉ. हर्षवर्धन मानते हैं कि चालीस फीसदी सीटों पर नए लोगों को चुनाव लड़ाया जा सकता है। यह सभी लोग पार्टी के पुराने व सक्रिय कार्यकर्ता ही होंगे। इनके नामों का फैसला गुरुवार शाम तक हो जाएगा। भाजपा चाहती है कि शुक्रवार को इनके नामों की घोषणा भी कर दी जाए। डॉ. हर्षवर्धन कहते हैं कि केंद्रीय नेतृत्व से निवेदन किया है कि वह 31 अक्टूबर को ही प्रत्याशियों का फैसला कर दे।
सूत्र कहते हैं कि केंद्रीय नेतृत्व ने चयन समिति को हिदायत दी है कि प्रत्याशियों की सूची में कम से कम पाँच महिलाओं के नाम होने चाहिए। पूर्वी उत्तर प्रदेश या बिहार मूल के भी दो लोगों को जरूर टिकट दिया जाए। मगर सशक्त महिला प्रत्याशियों की कमी के चलते पार्टी ने एक मुस्लिम महिला प्रत्याशी को टिकट देने का निर्णय किया है ताकि महिला के साथ मुसलमान प्रत्याशी का मामला भी हल हो जाए।
सूत्र कहते हैं कि प्रदेश नेतृत्व ने इसके लिए मटिया महल सीट को चुना है। पूर्व निगम पार्षद तलत सुल्ताना को यहाँ से टिकट दिया जाएगा। वह 2002 में जनता दल (सेक्यूलर) पर इस इलाके से चुनाव जीती थीं। इस सीट पर फिलहाल शुएब इकबाल विधायक हैं।