तो तेज घूमेगी राकांपा की घड़ी
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस की घड़ी की सुईयों की टिक-टिक भी लगातार तेज हो रही है। पार्टी दिल्ली में कांग्रेस से 12 सीटें मांगकर गठबंधन करने का प्रयास कर रही है। साथ ही इस बात की तैयारी है कि बात न बनी तो सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ाकर दिल्ली में जबरदस्त उपस्थिति दर्ज कराएँगे।
डॉ. विशंभरदास मार्ग एन-10 स्थित दिल्ली में पार्टी कार्यालय में इन दिनों खासी चहल-पहल है। पार्टी के पास अभी तक 45 सीटों पर करीब सवा सौ उम्मीदवारों को बायोडाटा पहुँच चुके है। पार्टी के सूत्रों की मानें तो दिल्ली में 12 सीटों पर गठबंधन की बात चल रही है। केन्द्रीयमंत्री प्रफुल्ल पटेल, महासचिव तारिक अनवर व डी.पी.त्रिपाठी इस गठबंधन के सिलसिले में कांग्रेस आलाकमान से संपर्क में है। संभावना है कि 12 नहीं तो कुछ सीटों पर सहमति बन जाए।
अगर कांग्रेस से समझौता न हुआ तो फिर सभी 70 सीटों के लिए उम्मीदवार एक तरह से तैयार है। इसकी कवायदा दिल्ली कार्यालय में चल रही है। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि दिल्ली में पार्टी के टिकट से चुनाव जीते राम बीर सिंह बिधूड़ी व दो पार्षदों के पार्टी छोड़ देने से कोई फर्क नहीं पड़ा है। पार्टी इस बार भी अपनी उपस्थिति अच्छी तरह से दर्ज कराएंगी। निगम चुनाव में पार्टी में 38 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिसमें से दो उसके खाते में आई थी।
पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय महासचिव विजय चौहान मैसी कहते है कि पाँच-छह सीटों पर पार्टी की जीत एकदम पक्की है। इनमें उत्तम नगर, करोलबाग, करावल नगर, बदरपुर व दो अन्य शामिल है। बदरपुर सीट तो पहले भी पार्टी के पास ही थी। पटपड़गंज से पार्टी की टिकट माँग रहे विश्व भोजपुरी परिषद के संयोजक के.के. तिवारी तो जीत को लेकर एकदम आशान्वित है। पार्टी की कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति कके चैयरमैन धीर सिंह ने बताया कि इस वक्त पार्टी महासचिव तारिक अनवर अमेरिका गए हुए हैं। उनके 1 नवंवर को दिल्ली पहुँचने की संभावना है। उनके आते ही गठबंधन पर बात साफ हो जाएगी। (नईदुनिया)