चुनाव मंत्री का कमाल
लाल बत्ती का बेजा इस्तेमाल
- सुबोध जैन, नई दिल्ली।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी कहती हैं आचार संहिता का उल्लंघन किसी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मगर दिल्ली के चुनाव मंत्री खुद आदर्श आचार संहिता की धज्जियाँ उड़ा रहे हैं। रुतबे की चाहत कहें या नियमों को ताक रखने की आदत, अवकाश के दिन भी सायरन व लाल बत्ती लगी गाड़ी का प्रयोग जारी है।
चुनाव मंत्री मंगतराम सिंघल आचार संहिता को ताक पर रखकर अपनी सरकारी गाड़ी नंबर 5900 से कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यालय में हाजिरी लगाने पहुँचे। आचार संहिता को ताक पर रखने वाले वह एकमात्र मंत्री नहीं हैं। अन्य मंत्री भी सरकारी वाहनों से कांग्रेस के राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यालयों में हाजिरी लगाते घूम रहे हैं। उनके सरकारी आवासों में चुनावी रणनीति बनाई जा रही है। सरकारी संसाधनों के माध्यम से चुनावी कार्य हो रहे हैं।
केवल दिल्ली सरकार ही नहीं नगर निगम में सत्तारूढ़ भाजपा नेता भी सरकारी वाहन का प्रयोग राजनीतिक गतिविधियों के लिए कर रहे हैं। 16 अक्टूबर को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष द्वारा बुलाई गई बैठक में महापौर सरकारी गाड़ी से पंत मार्ग स्थित कार्यालय पहुँची थी। पार्टी, राजनीतिक या चुनावी कार्यों में सरकारी वाहन का प्रयोग आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है।
14 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई। अब कोई भी जनप्रतिनिधि सरकारी वाहन का प्रयोग केवल सरकारी कामकाज के लिए ही कर सकता है। किसी चुनावी सभा या राजनीतिक दल की बैठक, कार्यक्रम या चुनावी सभा में सरकारी वाहन का प्रयोग प्रतिबंधित है। इसका उल्लंघन आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की श्रेणी में आता है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी सतबीर साइलस बेदी कहती हैं कि मुख्यमंत्री, मंत्री या अन्य कोई जनप्रतिनिधि सरकारी वाहन का प्रयोग केवल आधिकारिक कार्य के लिए ही कर सकता है। अन्य कार्यों में इनका उपयोग आचार संहिता के उल्लंघन की श्रेणी में आता है। इस संदर्भ में मिलने वाली जानकारी या शिकायत पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।