अभी तो ससुर का पलड़ा है भारी
- संदीप देव/राजीव सिन्हा, तिलकनगर। सास और बहू की लड़ाई जग जाहिर है, लेकिन तिलकनगर में तो ससुर व बहु के बीच जंग छिड़ी है! यह जंग टीम इंडिया की तरह अनुभवी और युवा खिलाड़ी के नारों के बीच लड़ी जा रही है। हालांकि यहां युवा बहू पर अनुभवी ससुर का पलड़ा भारी है। पूरा परिवार तो ससुर के पक्ष में खड़ा हो ही गया है, आम जनता भी 'वोट पर पहला हक तो ससुर का है'-जैसा जुमला गढ़ रही है। जो भी हो, जब परिणाम आएगा तो बब्बर परिवार के एक कोने में खुशी की गलबाहियां होगी ही।
तिलकनगर विधानसभा क्षेत्र हमेशा से सिख व पंजाबी बहुल क्षेत्र रहा है। अब तक हुए तीन विधानसभा चुनाव में दो बार ओ.पी. बब्बर इस सीट से भाजपा की विजय पताका लहरा चुके हैं। भाजपा के इस परंपरागत गढ़ में सेंध लगाने के लिए कांग्रेस ने ओ.पी की चचेरी बहू अनीता बब्बर को मैदान में उतार दिया है, जो यहीं के एक वार्ड से पार्षद थी।
इस बात से न तो ओ.पी खुश हैं और न ही परिवार के अन्य सदस्य। दो भाई और आठ बहनों वाले ओ.पी के कुनबे में करीब 145 सदस्य हैं। इस जंग के शुरू में ही परिवार के अधिकांश सदस्य अनीता का साथ छोड़ चुके हैं।
उनके साथ केवल, पति, बच्चे, सगे सास-ससुर और मायके के सदस्य ही रह गए हैं। ओ.पी की छोटी बहन प्रकाश ढल का कहना है कि कांग्रस हमेशा बांटो व राज करो की नीति पर चलती रही है और इस बार उसने बब्बर परिवार को बांटने का प्रयास कर इसे साबित कर दिया है। ओ.पी की बेटी प्रणवी लूथड़ा का कहना है कि अनीता भाभी ने परिवार के विरुद्ध जाकर यह साबित कर दिया है कि उनके लिए परिवार से बड़ी उनकी महत्वाकांक्षा है।
नईदुनिया की टीम ने तिलकनगर विधानसभा क्षेत्र की जनता से बात कर उनके वोट के रुझान को समझने का प्रयास किया। तिलकनगर मार्केट स्थित नारंग सलेक्शन के मालिक मानचंद ने बताया कि परिवार की इस लड़ाई में वोट पर पहला हक तो ओ.पी बब्बर का ही है। विकासपुरी ए ब्लॉक आरडब्ल्यूए के पूर्व महासचिव मेयर सियाराम ने बताया कि ओ.पी व अनीता दोनों कर्मठ हैं, लेकिन ओ.पी के अनुभव के सामने अनीता अभी बच्ची है।
न्यू महावीर नगर की श्रीमती देवकीनंदन शर्मा बताती हैं कि ओ.पी हमेशा लोगों की मदद करते रहे हैं, अभी अनीता को इस स्तर तक पहुँचने में लंबा वक्त लगेगा। कृष्णा पार्क के बी.के.मल्होत्रा के अनुसार अनीता ओ.पी का विकल्प नहीं हो सकती। अभी उन्हें अपने ससुर से बहुत कुछ सीखने की जरूरत है।