'और लड़ो आपस में', दिल्ली चुनाव के रिजल्ट पर उमर अब्दुल्ला का कांग्रेस और AAP पर तंज
दिल्ली विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझाने के बाद जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझान में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बढ़त मिलती दिख रही है। इस बीच जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया में आम आदमी और कांग्रेस पार्टी पर जमकर तंज कसा है। उन्होंने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर इंडिया ब्लॉक में शामिल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा,'और लड़ो आपस में'।
वेदव्यास कह रहे हैं, जी भरकर लड़ो : उन्होंने अपनी पोस्ट के साथ रामायण का एक GIF भी शेयर किया है, जिसमें वेदव्यास को दिखाया गया है। इसमें वेदव्यास कह रहे हैं, जी भर करे लड़ो। समाप्त कर दो एक दूसरे को। अब तक सामने आए रुझानों में बीजेपी 40 से ज्यादा सीट पर बढ़त बनाए हुए, जबकि आम आदमी पार्टी करीब 25 और कांग्रेस 1 सीट पर आगे चल रही है। बता दें कि दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा सीट के लिए 5 फरवरी को मतदान हुआ था। इस दौरान कुल 60.54 प्रतिशत लोगों ने वोट डाला था। चुनाव के दौरान तीनों दलों ने जमकर प्रचार प्रसार किया था।
Edited By: Navin Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें