दिल्ली में कौन दिग्गज पिछड़ा, किसने बनाई बढ़त
Delhi Assembly Election Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के शुरुआती रुझानों में भाजपा ने बहुमत हासिल कर लिया है। मतगणना के दौरान कई दिग्गज पिछड़ रहे हैं, जबकि कई दिग्गज पीछे चल रहे हैं। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी शुरु से ही पीछे चल रही हैं, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री और आप संयोजक शुरुआती दौर में पिछड़ने के बावजूद आगे हो गए हैं। उनका मुकाबला भाजपा के प्रवेश वर्मा और कांग्रेस के संदीप दीक्षित से है। आइए जानते हैं कौनसा उम्मीदवार आगे चल रहा है, जबकि कौन पिछड़ रहा है....
-
आम आदमी पार्टी के संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल 200 से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं। प्रवेश वर्मा ने फिर बढ़त बनाई।
-
बाबरपुर से दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय 8000 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं।
-
कालकाजी सीट पर दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी 1100 से ज्यादा वोटों से पीछे चल रही हैं। उनका मुकाबला भाजपा के रमेश बिधूड़ी और कांग्रेस की अलका लांबा से है।
-
जंगपुरा सीट पर दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया 2600 से ज्यादा वोटों से आगे।
-
करावल नगर से भाजपा के कपिल मिश्रा 18000 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं।
-
पूर्व भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय मालवीय नगर से 3300 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां उनका मुकाबला आप के सोमनाथ भारती से है।
-
बिजवासन से भाजपा के कैलाश गहलोत 3000 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। गहलोत चुनाव ठीक पहले आप छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे।
-
रिठाला से भाजपा के कुलवंत राणा 16000 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं।
-
बवाना में भाजपा के रवीन्द्र सिंह 12000 से ज्यादा वोटों से आगे।
-
मंगोलपुरी में भाजपा के राजकुमार चौहान 8000 से ज्यादा वोटों से आगे।
-
शालीमार बाग में भाजपा की रेखा गुप्ता 14000 से ज्यादा वोटों से आगे।