• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Delhi Exit Poll Result, Which government will be formed in Delhi, Know what exit polls say
Last Updated : बुधवार, 5 फ़रवरी 2025 (19:34 IST)

Delhi Exit Poll में दिल्ली में किसकी सरकार? जानिए क्या कहते हैं एक्जिट पोल

Exit Poll results
Delhi Assembly Election Exit Poll Result 2025: दिल्ली की विधानसभा की 70 सीटों के लिए मतदान संपन्न हो चुका है। विभिन्न एजेंसियों के एक्जिट पोल के अनुमान बता रहे हैं कि दिल्ली में किस दल की सरकार बनने जा रही है। हालांकि ध्यान रखने वाली बात यह है कि कई बार एक्जिट पोल के परिणाम सटीक नहीं बैठे हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। दिल्ली में बहुमत के लिए कम से कम 36 सीटों की जरूरत होगी। 



07:34 PM, 5th Feb
आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आम आदमी पार्टी को एक्जिट पोल से भी ज्यादा मिलने जा रही हैं। उन्होंने कहा कि हमेशा ही आप को एक्जिट पोल से ज्यादा सीटें मिली हैं। 

07:03 PM, 5th Feb



06:56 PM, 5th Feb
वी-प्रिसाइड के मुताबिक आप को बहुमत मिल सकता है। आप 46 से 25, भाजपा 18 से 23 तथा कांग्रेस 0 से 1 सीट जीत सकती है। 
 
माइंड ब्रिंक भी आम आदमी पार्टी को दे रहा है। इस सर्वे के मुताबिक आप को 44 से 49, भाजपा 21 से 25 सीटें जीत सकते हैं। कांग्रेस की खाता खुलने की भी संभावना व्यक्त की जा रही है। कांग्रेस पिछले 2 चुनावों से एक सीट भी नहीं जीत पाई है। 

जेवीसी पोल के मुताबिक के मुताबिक आम आदमी पार्टी को 22 से 31 सीटें मिल सकती हैं, जबकि भाजपा को 39 से 45 सीटें मिलने की संभावना है। कांग्रेस 0-2 एवं अन्य 0-1 सीट जीत सकते हैं। 

06:51 PM, 5th Feb
पी-मार्क पोल के मुताबिक दिल्ली में आम आदमी पार्टी को 21 से 31, भाजपा को 39 से 49 तथा कांग्रेस को 0-1 सीट मिल सकती है। अभी तक एग्जिट पोल में भाजपा का पलड़ा ही भारी दिखाई दे रहा है। 

06:45 PM, 5th Feb
पोल डायरी के मुताबिक आम आदमी पार्टी को 18 से 25, भाजपा को 42 से 50, कांग्रेस को 0 से 2 सीटें तथा अन्य के खाते में एक सीट जा सकती है। इस सर्वे के मुताबिक भाजपा स्पष्ट रूप से सरकार बनाते हुए दिखाई दे रही है। 
 
पीपुल्स इनसाइट पोल के के मुताबिक आम आदमी पार्टी को 25 से 29, भाजपा को 40 से 44 तथा कांग्रेस को 0-1 सीट मिल सकती है। अभी तक घोषित चारों ही एक्जिट पोल में भाजपा को बढ़त बताई जा रही है। 

06:37 PM, 5th Feb
-चाणक्य के मुताबिक 25-28 आम आदमी पार्टी, भाजपा 39-44 और कांग्रेस 2-3 सीटें सकती है। 
-मार्ट्रिज के मुताबिक आम आदमी पार्टी 32 से 37, भाजपा 35 से 40, कांग्रेस 0 से 1 सीट सकती है। 

उल्लेखनीय है कि दिल्ली में शाम 5 बजे तक करीब 58 फीसदी मतदान हुआ है