सम्बंधित जानकारी
- चुनाव से पहले नीतीश को बड़ा झटका, चुनाव से पहले 2 दिग्गजों ने छोड़ा साथ
- मोदी जी विदेश में हंसी-मजाक कर रहे थे, भारत लौटकर भावुक हो गए
- प्रशांत किशोर का बड़ा एलान, जानिए कहां से लड़ेंगे चुनाव?
- Rahul Gandhi : Atom Bomb से बड़ा हाइड्रोजन बम होता है, BJP के लोग तैयार हो जाओ, हाइड्रोजन बम आ रहा है, पटना में दहाड़े राहुल गांधी
- तेजस्वी यादव ने खुद को बताया CM कैंडिडेट, कैसा था राहुल का रिएक्शन?
तेजस्वी यादव के डांस पर भाई तेजप्रताप का तंज, जानिए क्या कहा?
तेज प्रताप यादव ने तेजस्वी के वायरल डांस वीडियो पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि अगर वह नाच रहें हैं तो उन्हें कौन रोक सकता है? हर किसी का अपना हुनर होता है।
Tej Pratap Yadav news in hindi : लालू यादव के बड़े बेटे और बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव दिनों अपने बयानों के कारण अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। उन्होंने तेजस्वी के नाचने से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि अगर वह नाच रहें हैं तो उन्हें कौन रोक सकता है? हर किसी का अपना हुनर होता है।
राजद नेता तेजस्वी यादव के नाचते हुए एक वायरल वीडियो पर उन्होंने कहा कि अगर वह नाच रहे हैं तो मैं क्या कर सकता हूं? अगर वह नाचना चाहते हैं, तो वह नाचेंगे। उन्हें कौन रोक सकता है? कई बार मैं बांसुरी बजाता हूं। हर किसी का अपना हुनर होता है। युवा नृत्य करने के लिए प्रेरित होंगे। श्री कृष्ण भी नाचते थे।
तेजप्रताप ने कहा कि मैं अब राजद में नहीं हूं। महागठबंधन के लोग मेरे साथ आ रहे हैं। मेरे पिता ने कहा था, हमें स्मार्ट शहरों की नहीं, स्मार्ट गांवों की जरूरत है। इसलिए मैं स्मार्ट गांवों का निर्माण सुनिश्चित करूंगा और यह वादा करता हूं। मैं बिहार के लोगों के लिए लड़ते हुए मर जाऊंगा।This video is viral in Instagram .
— Surbhi (@SurrbhiM) September 2, 2025
Yesterday, some people were making reels on JP Ganga Path when Tejashwi Yadav's convoy passed by, and they requested to make a reel with him.
He doesnt know how to dance, but still, he danced to make them happy.pic.twitter.com/CXWwKmPwp2
गौरतलब है कि हाल ही में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें वह युवाओं के साथ डांस करते नजर आ रहे थे।
तेजप्रताप यादव बिहार विधानसभा चुनाव में कई सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने अब तक यह साफ नहीं किया है कि उनकी पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
edited by : Nrapendra Gupta
