21 मई : राजीव गांधी की पुण्यतिथि, जानें रोचक तथ्य
Highlights
* राजीव गांधी के बारे में जानें।
* राजीव गांधी के बारे में जानें।
* राजीव गांधी का जन्म कब हुआ था।
* 21 मई को राजीव गांधी की पुण्यतिथि।
Rajiv Gandhi : हर साल 21 मई को राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई जाती है। आइए जानते हैं उनके जीवन के बारें में.....
Rajiv Gandhi : हर साल 21 मई को राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई जाती है। आइए जानते हैं उनके जीवन के बारें में.....
राजीव गांधी का जन्म मुंबई में 20 अगस्त 1944 को हुआ था। आपको बता दें कि राजीव गांधी के जन्म दिवस के अवसर पर हर साल 20 अगस्त को राष्ट्रीय सद्भावना दिवस भी मनाया जाता है।
राजीव जी युवाओं के लोकप्रिय नेता थे। उन्हें देश की कम्प्यूटर क्रांति के जनक के रूप में भी जाना जाता हैं। उनका मकसद 21वीं सदी के भारत का निर्माण था और इस सपने को साकार करने के लिए उन्होंने देश के कई क्षेत्रों में नई पहल की, जिनमें संचार-कम्प्यूटर क्रांति, शिक्षा का प्रचार-प्रसार, 18 वर्ष में युवाओं को मताधिकार और पंचायती राज शामिल हैं। अतः राजीव गांधी को देश की कम्प्यूटर क्रांति के जनक के रूप में भी जाना जाता हैं।
इंदिरा गांधी के मृत्यु के बाद 31 अक्टूबर 1984 को राजीव जी कांग्रेस अध्यक्ष और देश के प्रधानमंत्री बने थे। राजीव गांधी देश के सबसे कम उम्र के यानि 40 वर्ष की उम्र में बनने वाले प्रधानमंत्री थे। उनका भाषण सुनने के लिए घंटों लोग इंतज़ार करते थे।
बता दें कि 21 मई 1991 को श्रीपेरंबदुर में लिट्टे द्वारा आत्मघाती बम विस्फोट में राजीव गांधी की हत्या की गई थी। और राजीव गांधी की मृत्यु के 1 वर्ष बाद सन् 1992 में इसी दिन राजीव गांधी सद्भावना पुरस्कार की स्थापना की गई थी।

