सम्बंधित जानकारी
- हॉलीवुड एक्टर जॉनी वेक्टर की हत्या, चोरी करने आए बदमाशों ने मारी गोली
- ममता ने लगाया भाजपा पर आतंक फैलाने और टीएमसी कार्यकर्ता की हत्या करने का आरोप
- मेरे पिता की खाल क्यों खींची, उन्हें टुकड़ों में क्यों काटा?
- झारखंड में मतदाताओं को प्रेरित कर रहा महिला हॉकी थीम वाला मतदान केंद्र
- Hamare Baarah के मेकर्स और स्टारकास्ट को मिल रही रेप और मर्डर की धमकियां, दर्ज कराई FIR
बार में शराब नहीं दी तो डीजे को मारी गोली, CCTV में दिखा मर्डर
मामूली विवाद को लेकर इन दिनों देशभर हत्याएं आम हो गई हैं। कोई भी किसी भी बात पर हत्या कर रहा है। झारखंड के रांची में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसमें जरा सी बात पर कुछ बदमाशों ने एक शख्स की हत्या कर दी।
दरअसल, घटना शराब नहीं देने की वजह से हुई है। जिसमें एक शख्स ने सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की यह घटना सीसीटीवी फूटेज में दर्ज हो गई। मामला, झारखंड की राजधानी रांची का है।
यहां रविवार देर रात शराब देने से मना करने पर एक व्यक्ति ने बार में मौजूद डीजे (डिस्क जॉकी) की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना एक्सट्रीम बार में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। फुटेज में देखा जा सकता है कि शख्स केवल शॉर्ट्स पहने हुए बार में घुसता है और उसने अपना चेहरा अपनी टी-शर्ट से ढक रखा है।
दोनों के बीच विवाद हुआ था : बता दें कि रिपोर्ट के मुताबिक कर्मचारियों और युवकों के बीच शराब को लेकर हुई बहस और विवाद हुआ था। पुलिस ने बताया कि आरोपी और चार अन्य लोग देर रात करीब एक बजे एक्सट्रीम बार में पहुंचे, जब वह बंद हो चुका था और उन्होंने बार के कर्मचारियों से शराब देने के लिए कहा। रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा ने कहा, "कर्मचारियों ने युवकों को बताया कि बार बंद हो चुका है। इसी बात को लेकर बार के कर्मचारियों और युवकों के बीच बहस हुई। इसी दौरान एक युवक ने अपनी राइफ़ल निकाली और बार में डीजे चलाने वाले कर्मी की छाती में सटाकर गोली चला दी। घटना को अंजाम देने के बाद युवक वहां से भाग निकले। बार के कर्मचारियों ने घटना की जानकारी चुटिया थाना को दी"
झारखंड की राजधानी रांची में देर रात शराब दिए जाने से मना करने पर एक व्यक्ति ने बार में मौजूद DJ की गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक यह घटना रविवार देर रात की है।
पुलिस कर रही मामले की जांच : घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल डीजे को राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सोमवार सुबह सिटी डीएसपी और थाना प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस बार में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। साथ ही बार के कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है।
Edited by Navin Rangiyal