1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. general hospital actor johnny wactor shot dead at 37 during robbery attempt

हॉलीवुड एक्टर जॉनी वेक्टर की हत्या, चोरी करने आए बदमाशों ने मारी गोली

Murder of Hollywood actor
johnny wactor shot dead: हॉलीवुड इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। अमेरिकन एक्टर जॉनी वेक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। 37 वर्षीय जॉनी वेक्टर कई फिल्में और टीवी शोज में काम कर चुके थे। उन्हें 'जनरल हॉस्पिटल' शो से जबरदस्त पहचान मिली थी। 
 
खबरों के अनुसार जॉनी वेक्टर अपने दोस्तों के साथ आउटिंग पर थे। इस दौरान तीन नकाबपोश चोरों ने लॉस एंजिल्स में जॉनी वेक्टर के वाहन से कैटेलिटिक कनवर्टर चुराने की कोशिश की थी। जब जॉनी का चोरों से सामना हुआ तो उन्हें गोली मारद दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारे मौके से फरार हो गए। 
वहीं जॉनी वेक्टर को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी हुई है। जॉनी वेक्टर की मां स्कारलेट ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उनके बेटे ने जब चोरों की शिनाख्त की उसके बाद न तो विरोध जताया न ही कोई झगड़ा किया। इसके बाद भी उसपर गोली दागी गई। 
 
जॉनी के एजेंट डेविड शॉल ने भी उनकी मौत की खबर की पुष्टि की। उन्होंने कहा, वो बहुत प्रतिभाशाली थे। हर वो शख्स, जो उन्हें जानता था, उनके लिए वो बेहतरीन इंसान थे। वो कड़ी मेहनत करते थे और कभी हार नहीं मानते थे। प्रोफेशनल लाइफ में भी वो अपना बेस्ट देने की कोशिश करते थे। उनकी मौत की खबर ने सभी को झकझोर दिया है।
 
बता दें कि जॉनी वेक्टर को 'जनरल हॉस्पिटल' में ब्रैंडो कॉर्बिन के किरदार के लिए जाना जाता है। इस शो में जॉनी ने ड्रग एडिक्ट साशा के पति का रोल निभाया था। इसके अलावा वह एनसीआईएस, द ओए, वेस्टवर्ल्ड, द पैसेंजर, स्टेशन 19, बार्बी रिहैब जैसे कई शोज में नजर आए थे।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
अबराम को एक्टर नहीं टेनिस प्लेयर बनता देखना चाहते हैं शाहरुख खान! बताई थी यह वजह