शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. क्राइम
  4. child killed in firing while playing with gun
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 17 जून 2022 (08:28 IST)

बंदूक से खेलते वक्त चली गोली, बच्चे की मौत

बंदूक से खेलते वक्त चली गोली, बच्चे की मौत - child killed in firing while playing with gun
वाशिंगटन। अमेरिका के डलास से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां बंदूक को खाली समझकर एक किशोर ने गोली चलाई, जिससे एक 15 साल के लड़के की मौत हो गई।
 
न्यूयॉर्क पोस्ट में छपी खबर के अनुसार, डलास पुलिस ने कहा, पीड़ित के सिर पर गोली लगी है। पुलिस ने जब शूटर से पूछताछ की तो उसने बताया कि गोली उसने नहीं, बल्कि मृत लड़के ने खुद अपने सिर पर चलाई थी।
 
मामले की जांच कर रहे अधिकारियों का मानना है कि शूटर ने यह समझकर पीड़ित से बंदूक छीन ली होगी कि यह अनलोडेड है, इसमें एक भी गोली नहीं है और इसी दौरान दुर्घटनावश गोली चल गई होगी।
 
डलास पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पीड़ित की पहचान 15 वर्षीय इसहाक रोड्रिगेज के रूप में हुई है। (वार्ता)