1. चुनाव 2024
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव समाचार
  4. Rahul gandhi says, PM Modi can weep on stage

राहुल गांधी का दावा, मंच पर रो सकते हैं मोदी

rahul gandhi
  • कर्नाटक के विजयपुरा में पीएम मोदी पर बरसे राहुल गांधी
  • कहा- डरे हुए हैं नरेंद्र मोदी
  • भटका रहे हैं जनता का ध्‍यान
Narendra Modi news in hindi : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर पलटवार करते हुए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि वह (मोदी) डरे हुए हैं और मंच पर आंसू तक बहा सकते हैं।
कर्नाटक के विजयपुरा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि आपने प्रधानमंत्री के भाषण सुने हैं। वह डरे हुए हैं। हो सकता है कि वह मंच पर आंसू बहाने लगें।
 
प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी हालिया रैलियों में कांग्रेस को ‘मंगलसूत्र’, ‘संपदा पुनर्वितरण’ और ‘विरासत कर’ जैसे आरोपों से घेरने का प्रयास किया है।
 
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने मोदी पर अनेक तरीके से जनता का ध्यान भटकाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मोदी ध्यान भटकाने का प्रयास करते हैं। कभी वह चीन और पाकिस्तान की बात करते हैं, कभी वह आपसे थाली बजाने को कहेंगे और कभी आपके मोबाइल फोन पर टॉर्च लाइट जलाने को कहेंगे।
 
गांधी ने कहा कि भारत में गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई समेत चार महत्वपूर्ण मुद्दे हैं। उन्होंने दावा किया कि केवल कांग्रेस ही बेरोजगारी समाप्त कर सकती है, महंगाई को काबू में कर सकती है और लोगों को उनकी उचित हिस्सेदारी दिला सकती है।
राहुल ने कहा कि मोदी ने केवल गरीब जनता का पैसा लूटा है। उन्होंने कुछ लोगों को ही अरबपति बनाया है। देश में करीब 22 लोग हैं जिनकी संपदा देश के 70 करोड़ लोगों की संपत्ति के समान है। केवल एक प्रतिशत लोग देश की 40 प्रतिशत संपदा पर नियंत्रण रखते हैं। मौजूदा हालात में दलितों, अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों, अल्पसंख्यकों और सामान्य श्रेणी के निर्धन लोगों के लिए कोई गुंजाइश नहीं है।
 
उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी ने भारत के युवाओं से सेना की नौकरियां छीन लीं। वह अग्निवीर योजना लाए, जो भारतीय सेना और सैनिकों का अपमान है। हम इसे समाप्त करेंगे।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Lok Sabha चुनाव के दूसरे चरण के अवसर पर Google ने मतदान का बनाया doodle