सम्बंधित जानकारी
- पश्चिम बंगाल में स्कूली शिक्षिका से बर्बरता, बांधकर घसीटा और कमरे में बंद किया
- हिंदू महासभा अध्यक्ष रंजीत बच्चन की हत्या, 4 पुलिसकर्मियों को महंगी पड़ी लापरवाही
- बड़ी खबर, अंतरराष्ट्रीय हिंदू महासभा के अध्यक्ष रंजीत बच्चन की गोली मारकर हत्या
- नोएडा में नाबालिग को नशीला पदार्थ खिलाकर सामूहिक दुष्कर्म
- बलात्कार पीड़िता को मिली उन्नाव से भी भयानक परिणाम की धमकी, महिला आयोग ने सुरक्षा देने को कहा
बैतूल में गैंगरेप की शिकार बालिका की मौत, सभी आरोपी गिरफ्तार
बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार नाबालिग लड़की द्वारा स्वयं को जलाकर आत्महत्या करने के प्रयास के बाद उसे गंभीर स्थिति में इलाज के लिए नागपुर भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, 14 वर्षीय बालिका को गंभीर स्थिति में मंगलवार को नागपुर भेजा गया था, आज तड़के उसकी मौत हो गई। कल ही इस लड़की ने दुष्कर्म के आरोपियों की प्रताड़ना और ब्लेकमेलिंग से परेशान होकर स्वयं पर कैरोसीन डालकर आग लगा ली। उसे पहले यहां जिला अस्पताल लाया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए नागपुर भेज दिया गया।
सूत्रों ने शिकायत का हवाला देते हुए कहा कि लगभग डेढ़ माह पहले संदीप, अजय और नितेश नाम के लड़कों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। इसके बाद से वे लड़की को लगातार मानसिक प्रताड़ना दे रहे थे। इससे परेशान होकर कल उसने आग लगाकर स्वयं को जला लिया था।
पुलिस ने कोतवाली थाने में मामला दर्ज कर तीनों आरोपी संदीप, नितेश और अजय को गिरफ्तार कर लिया है।
