सम्बंधित जानकारी
- बड़ी खबर, अंतरराष्ट्रीय हिंदू महासभा के अध्यक्ष रंजीत बच्चन की गोली मारकर हत्या
- नोएडा में नाबालिग को नशीला पदार्थ खिलाकर सामूहिक दुष्कर्म
- बलात्कार पीड़िता को मिली उन्नाव से भी भयानक परिणाम की धमकी, महिला आयोग ने सुरक्षा देने को कहा
- खौफनाक, दरिंदों ने महिला डॉक्टर को जिंदा जला डाला, सोशल मीडिया पर उठी इंसाफ की मांग
- अश्लील वीडियो बनाकर ड्राइवर ने मालकिन से एक करोड़ हड़पे
हिंदू महासभा अध्यक्ष रंजीत बच्चन की हत्या, 4 पुलिसकर्मियों को महंगी पड़ी लापरवाही
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय हिंदू महासभा के अध्यक्ष रंजीत बच्चन की रविवार सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड से पूरे लखनऊ में सनसनी फैली गई। पुलिस ने इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में 4 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया है।
पुलिस ने हत्यारों की धरपकड़ के लिए 8 टीमों का गठन किया है और प्रथम दृष्टि लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर भी कार्यवाही की गई है। जानकारी के अनुसार कमिश्नर ऑफ पुलिस ने अंतर्राष्ट्रीय हिंदू महासभा के अध्यक्ष की हत्या को लेकर लापरवाही बरतने वाली चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।
मामले को लेकर कमिश्नर ऑफ पुलिस सुजीत पांडे के निर्देश पर चौकी प्रभारी परिवर्तन चौक के संदीप व पीआरवी पर तैनात तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है और पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के लिए भी प्रयास कर रही है।
डीसीपी मध्य दिनेश सिंह ने बताया कि आज सुबह टहलने के लिए रणजीत अपने घर से निकले थे इसी दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने रणजीत पर हमला किया है मामले की जांच की जा रही है और जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
एडिशनल पुलिस कमिश्नर नवीन अरोड़ा के मुताबिक, मामले की जांच में कुल 8 टीमों को लगाया गया है। मृतक रंजीत बच्चन के खिलाफ गोरखपुर जिले में एक एफआईआर भी दर्ज है। पुलिस हर एंगल पर जांच पड़ताल में जुटी है।
