सम्बंधित जानकारी
- पोर्न इंडस्ट्री, सेक्स एजुकेशन और रेप की घटनाएं— आखिर कहां थमेगा ये सिलसिला?
- Bengaluru में श्रद्धा जैसा हत्याकांड, युवती के शव के 30 से ज्यादा टुकड़े कर फ्रीज में रखे
- Baghpat : 6 साल की बच्ची को बंदरों ने रेप से बचाया, वानर सेना देख भागा आरोपी
- UP Encounter : मुठभेड़ में मारे गए आरोपी अनुज के पिता बोले- अखिलेश यादव की इच्छा पूरी हुई, ठाकुर का भी एनकाउंटर हो गया
- UP: बरेली में बहन पर की अश्लील टिप्पणी का विरोध करने के कारण भाई की हत्या
बदलापुर रेप के आरोपी अक्षय शिंदे की मौत, क्राइम ब्रांच ने की मौत की पुष्टि
महाराष्ट्र के बदलापुर में पिछले महीने केजी की 3 और 4 साल की 2 बच्चियों से यौन शोषण के आरोपी अक्षय शिंदे की एनकाउंटर में मौत हो गई है। मीडिया खबरों के मुताबिक आरोपी ने सोमवार को पुलिस रिवॉल्वर छीनी और 3 राउंड फायरिंग की। इसमें एक पुलिस अधिकारी घायल हो गए थे।
पुलिस ने बताया कि आरोपी अक्षय शिंदे को आज शाम ठाणे पुलिस ने तलोजा जेल से हिरासत में ले लिया, जहां उसने एक कांस्टेबल का हथियार छीन लिया और गोलीबारी शुरू कर दी।
एक अधिकारी ने बताया कि स्कूल में सफाईकर्मी के तौर पर काम करने वाले अक्षय शिंदे को तलोजा जेल से जांच के लिए बदलापुर ले जाया जा रहा था। उन्होंने बताया कि जब पुलिस की गाड़ी मुंब्रा बाईपास पर पहुंची, तो शिंदे ने एक पुलिसकर्मी की बंदूक छीन ली और एक सहायक पुलिस निरीक्षक (एएसआई) पर गोली चला दी।
ALSO READ: Bengaluru में श्रद्धा जैसा हत्याकांड, युवती के शव के 30 से ज्यादा टुकड़े कर फ्रीज में रखे
20 अगस्त को हजारों की भीड़ बदलापुर के लोकल ट्रेन के रेलवे ट्रैक पर उतर आई थी। 10 घंटे तक तोड़फोड़ और पुलिस पर पथराव किया था। इसमें करीब 17 पुलिसकर्मी घायल हुए थे। करीब 300 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी। पूरे मामले की जांच के लिए IG आरती सिंह के नेतृत्व में SIT का गठन किया गया था। मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चल रहा था।
जांच के बाद सामने आएगा सच : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि बदलापुर मामले में आरोपी की पूर्व पत्नी ने लैंगिक अत्याचार का मामला दर्ज कराया था। इसमें उसे (अक्षय शिंदे को) जांच के लिए ले जाया जा रहा था। इस दौरान उसने एक पुलिसकर्मी नीलेश मोरे पर गोली चलाई जो घायल हो गया उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आत्मरक्षा में यह कार्रवाई की। जांच के बाद और जानकारी सामने आएगी।
कांग्रेस ने लगाए आरोप : कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि पुलिस की कहानियां एक के बाद एक बदल रही हैं, पहले कहा गया कि उसने आत्महत्या करने की कोशिश की, फिर कहा गया कि यह एक एनकाउंटर है, फिर कहा गया कि वह पुलिस पर हमला कर रहा था। एनकाउंटर किसका होता है? एनकाउंटर आतंकवादियों, अंडरवर्ल्ड के गुनहगारों का होता है... ऐसा लगता है कि शायद पुलिस किसी उच्च पद पर बैठे व्यक्ति को बचाने की कोशिश कर रही है... यह बहुत गंभीर मामला है... मुझे लगता है कि CJI को इस मामले का स्वत: संज्ञान लेना चाहिए और इस घटना को अपने हाथ में लेना चाहिए।
क्या बोले संजय निरुपम : शिवसेना नेता संजय निरुपम ने कहा, "बदलापुर घटना के आरोपी का एनकाउंटर होना अच्छी खबर है। जो लोग इस एनकाउंटर पर सवाल उठा रहे हैं, मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि वे आरोपी के साथ खड़े हैं या महाराष्ट्र पुलिस के साथ। जब यह घटना हुई थी तो यही लोग कह रहे थे कि आरोपी को सार्वजनिक रूप से फांसी मिलनी चाहिए और आज वे इस पर सवाल उठा रहे हैं... मैं सभी विपक्षी नेताओं से अपील करूंगा कि वे आरोपी के लिए आंसू बहाने के बजाय महाराष्ट्र पुलिस के साथ खड़े हों।
