1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. क्राइम
  4. 3 year old son murdered after a dispute with wife

UP: पत्नी से विवाद के बाद 3 साल के बेटे की हत्या, आरोपी पिता गिरफ्तार

3 year old son murdered after a dispute with wife
Sitapur Crime News: उत्तरप्रदेश के सीतापुर जिले के सदरपुर में शनिवार को एक व्यक्ति ने पत्नी के साथ कथित रूप से झगड़ा होने के बाद 3 साल के अपने बेटे की हत्या (son murdered) कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। उसके मुताबिक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और बच्चे का शव एक खेत से बरामद किया गया।
 
पुलिस क्षेत्राधिकारी (महमूदाबाद) दिनेश शुक्ला ने बताया कि आरोपी व्यक्ति की पहचान बबलू के रूप में हुई है जिसने अपनी पत्नी के साथ झगड़े के बाद अपने बेटे निखिल (3) की हत्या कर दी। शुक्ला ने कहा कि ग्रामीणों के अनुसार रविवार सुबह वह अपने बेटे को खेतों में ले गया, जहां उसने गला घोंटकर उसे मार डाला।
 
बबलू की पत्नी ने उस पर हत्या का आरोप लगाया है जिसके बाद उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
भारत में तेज़ी से उभर रहा है स्टार्ट अप कल्चर, जानिए कैसा है अब तक का विकास