1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट विश्व कप 2019
  3. समाचार
  4. Virat Kohli

चेल्सी स्टार फुटबॉलर डेविड लुईज ने उतारा विराट कोहली का कर्ज, जानिए कैसे?

Virat Kohli
लंदन। इंग्लैंड में 30 मई से शुरू होने जा रहे विश्व कप से पहले चेल्सी फुटबॉल क्लब के स्टार खिलाड़ी डेविड लुईज ने भारत के कप्तान विराट कोहली और टीम इंडिया को विशेष वीडियो संदेश भेजकर अपनी शुभकामनाएं दी हैं।
 
लुईज ने विराट को विश्व कप के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि वे विश्व कप में भारत की टीम का समर्थन करेंगे। इससे पहले वर्ष 2014 में विराट ने चेल्सी फुटबॉल टीम का समर्थन किया था। उन्होंने नीली जर्सी में एक फोटो भी पोस्ट की थी।
 
भारतीय टीम इस विश्व कप में पहली बार कप्तान विराट के नेतृत्व में खेलने उतर रही है। भारत अपने अभियान की शुरुआत 5 जून को दक्षिण अफ्रीका के साथ मैच खेलकर करेगा।

भारतीय टीम इस कप की प्रबल दावेदार है लेकिन भारतीय टीम विश्व कप के पहले अभ्यास मैच में न्यूजीलैंड के हाथों हार गई थी। भारत का दूसरा अभ्यास मैच बांग्लादेश के साथ मंगलवार को होगा।
अगला लेख
इंग्लैंड का धमाकेदार प्रदर्शन, world Cup अभ्यास मैच में अफगानिस्तान को 9 विकेट से रौंदा