Hanuman Chalisa
Mon, 9 Nov 2026

Notifications

  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. आलेख
  4. Mithali Raj, Indian Women's Cricket Team

मिताली राज के अर्धशतक से भारत की दूसरी जीत

Mithali Raj
पोचेफस्ट्रूम। झूलन गोस्वामी और शिखा पांडे के तीन-तीन विकेट के बाद कप्तान मिताली राज (नाबाद 51) के शानदार अर्धशतक से भारत ने चार देशों के टूर्नामेंट में मेजबान दक्षिण अफ्रीका को मंगलवार को सात विकेट से पराजित कर अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की। 
                
भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 39.3 ओवर में 119 रन पर ढेर करने के बाद 41.1 ओवर में तीन विकेट पर 121 रन बनाकर आसान जीत हासिल कर ली। भारत को इस जीत से चार अंक मिले और अब वह नौ अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है। 
              
मध्यम तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने 7.3 ओवर में 20 रन पर तीन विकेट लिए और एकदिवसीय क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया की कैथरीन फिट्जपैट्रिक के वनडे में सर्वाधिक विकेट लेने का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया। झूलन के अब 153 मैचों में 181 विकेट हो गए हैं। 
 
टीम की दूसरी मध्यम तेज गेंदबाज शिखा पांडे ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए सात ओवर में 22 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। एकता बिष्ट, दीप्ति शर्मा और पूनम यादव को एक-एक विकेट मिला।
            
लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने दीप्ति शर्मा (शून्य) को पहले ही ओवर में गंवा दिया। पूनम राउत 12 और मोना मेशराम 38 रन बनाकर आउट हुईं। कप्तान मिताली ने एक छोर संभालकर खेलते हुए 66 गेंदों में छह चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 51 रन की मैच विजयी पारी खेली। मिताली के वनडे करियर का यह 44वां अर्धशतक है। हरमनप्रीत कौर ने नाबाद 14 रन बनाए। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
IPL-10: कोलकाता ने पंजाब को दिया जीत का 'तोहफा'