B'day Special: 41 के हुए टर्बनेटर, आज भी कम नहीं हुई क्रिकेट के गलियारों में उनकी चमक
harbhajan singh
भारत के अनुभवी ऑफ स्पिनर और टर्बनेटर के नाम से मशहूर हरभजन सिंह आज 41 वर्ष के हो गए हैं। भज्जी का जन्म 3 जुलाई 1980 को पंजाब के जलंधर शहर में हुआ था। हरभजन ने भारत के लिए 103 टेस्ट, 236 एकदिवसीय और 28 टी20 आई मैच खेले। बीते कुछ सालों से भले ही हरभजन सिंह टीम इंडिया से बाहर चल रहे हो लेकिन आज भी क्रिकेट के गलियारों में उनकी चमक कम नहीं हुए है।
2007 World T20 & 2011 World Cup-winner
— BCCI (@BCCI) July 3, 2021
st Indian to scalp a Test hat-trick
367 intl. games, 711 intl. wickets & 3,569 intl. runs
Here's wishing @harbhajan_singh - one of the finest to represent #TeamIndia - a very happy birthday. pic.twitter.com/BLgoMkWB24
आज भले ही भज्जी भारतीय टीम का हिस्सा न हो लेकिन उनके कुछ रिकार्ड्स आज भी कायम है। मैदान पर हमेशा अपने दमदार अग्रेशन के लिए जाने जाने वाले हरभजन सिंह के ऐसे ही कुछ रिकार्ड्स पर चलिए डालते हैं एक नजर :
~ टेस्ट हैट्रिक लेने वाले सबसे पहले भारतीय गेंदबाज (बनाम ऑस्ट्रेलिया, ईडन गार्डन्स, 2001)
~ बतौर स्पिन गेंदबाज भारत के लिए सबसे अधिक टेस्ट विकेट लेने वाले दूसरे खिलाड़ी (417)
~ भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज
~ टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए दूसरा सबसे बेहतरीन प्रदर्शन (15/217 बनाम ऑस्ट्रेलिया, चेन्नई टेस्ट, 2001)
~ नंबर 8 पर लगातार दो टेस्ट शतक लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
~ वनडे में भारत के लिए सबसे अधिक विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज (269)
~ भारत के लिए एक कैलेंडर इयर में सबसे अधिक विकेट (102)
~ टेस्ट क्रिकेट में लगातार चार बार छह या उससे अधिक विकेट लेने वाले दुनिया के एकमात्र गेंदबाज
~ 2007 में टी20 और 2011 में एकदिवसीय विश्व कप विजेता टीम के सदस्य
~ चार बार आईपीएल जीतने का रिकॉर्ड (2013, 2015 और 2017 में मुंबई इंडियंस और 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स)
हरभजन सिंह के अंतरराष्ट्रीय करियर पर एक नजर
| मैच | विकेट | बेस्ट | 5 विकेट | 10 विकेट | रन | अर्धशतक | शतक | बेस्ट |
| 367 | 711 | 8/84 | 28 | 5 | 3570 | 9 | 2 | 115 |

