सम्बंधित जानकारी
- यूपी के गाजियाबाद में भीषण सड़क हादसा, 5 की मौत
- अयोध्या पहुंचने से पहले ही असदुद्दीन ओवैसी का विरोध
- फिरोज़ाबाद में वायरल बुखार : केंद्रीय टीम ने कहा- अधिकतर मामले डेंगू के, कुछ स्क्रब टाइफस के
- Special Report : क्या उत्तर प्रदेश चुनाव पर पड़ेगा किसान आंदोलन का असर ?
- UP : फिरोजाबाद में नहीं थम रहा डेंगू और वायरल बुखार का प्रकोप, 6 मरीजों की मौत
UP : कोरोना कर्फ्यू में राहत, योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान
लखनऊ। उत्तरप्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर अब कंट्रोल में होती नजर आ रही है। इसे देखते हुए योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रदेशवासियों को बड़ी राहत दी है और नाइट कर्फ्यू में और ढील दे दी गई है।
अब उत्तरप्रदेश में दुकानों-बाजारों को रात 11 बजे तक खोलने की इजाजत दे दी गई है। इसके अनुसार अभी राज्य में नाइट कर्फ्यू रात्रि 11 से प्रातः 6 बजे तक प्रभावी रहेगा।
योगी सरकार ने रविवार लॉकडाउन खत्म करने का ऐलान किया था, उससे पहले शनिवार का लॉकडाउन हटा दिया गया था। इसके बाद अब सरकार ने नाइट कर्फ्यू में भी ढील दी है।
नए आदेश के अनुसार अब प्रदेश में रात 11 बजे से ही कोरोना कर्फ्यू लागू होगा। सरकार ने नाइट कर्फ्यू का समय 1 घंटा कम कर दिया है। अब बाजार-दुकानें और प्रतिष्ठान 10 बजे की बजाय 11 बजे तक खुले रहेंगे।
