मंगलवार, 26 सितम्बर 2023
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. total of 270 Corona cases in Haryana, 170 patients healthy
Written By
पुनः संशोधित: गुरुवार, 23 अप्रैल 2020 (20:22 IST)

हरियाणा में Corona के कुल 270 मामले, 170 मरीज हुए स्वस्थ

चंडीगढ़। हरियाणा में कोरोना संक्रमण के गुरुवार को 6 नए मामले आने के बाद राज्य में इसके मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 270 हो गई। वहीं इनमें से 3 लोगों की मौत हो चुकी है और 170 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। इस तरह राज्य में कोरोना सक्रिय अब केवल 97 मामले ही रह गए हैं।
 
राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा कोरोना की स्थिति को लेकर जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। राज्य में कोरोना संक्रमण के आज गुरुग्राम से 4 तथा रोहतक से 2 मामले सामने आए। राज्य में विदेश से लौटे लोगों की पहचान का आंकड़ा अब 34 हजार 119 तक पहुंच गया है, जिनमें से 17334 लोगों ने क्वारंटाइन अवधि पूरी कर ली है तथा शेष 16 हजार 785 निगरानी में हैं।
 
अब तक 17 हजार 542 कोरोना संदिग्धों के नमूने जांच के लिए भेजे गए जिनमें से 15 हजार 452 नेगेटिव तथा 14 इतालवी नागरिकों समेत 270 पॉजिटिव पाए गए हैं।

1860 सैम्पल की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। 270 पॉजिटिव मरीजों में से 170 को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। राज्य में कोरोना के कारण अम्बाला, करनाल और रोहतक में कुल 3 मौतें होने की पुष्टि बुलेटिन में की गई है।
 
बुलेटिन के अनुसार 270 पॉजिटिव मामलों में 24 विदेशी हैं, जबकि 64 मरीज देश के अन्य राज्यों से हैं। राज्य में इसके बाद अब तक नूंह में 57, फरीदाबाद 43, गुरुग्राम 45, पलवल 34, पंचकूला 18, अम्बाला 12, सोनीपत 13, करनाल 6, पानीपत में 5, सिरसा 4, यमुनानगर, भिवानी और रोहतक से 3-3, हिसार, जींद, कैथल और कुरुक्षेत्र में दो-दो, चरखी दादरी और फतेहाबाद में एक-एक पॉजिटिव मामला सामने आया है। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
Corona Live Updates : कोरोना वायरस से स्पेन में मृतक संख्या 22 हजार के पार