एक्सप्लेनर:18 प्लस के वैक्सीनेशन के साथ दूसरी डोज का भी संकट हुआ खड़ा,वैक्सीनेशन नीति पर भी उठे सवाल
वैक्सीनेशन के लिए लंबी कतार-सरकार की नीतियों के चलते ही एक और जहां 18 साल से ऊपर के लोगों को सहीं तरीके से वैक्सीन नहीं मिल पा रही है वहीं अब 45 साल से ऊपर के उन लोगों के सामने वैक्सीन के दूसरी डोज का संकट खड़ा हो गया है जिन्हें वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है। केंद्र सरकार के वैक्सीनेशन को बनाए गए कोविन पोर्टल पर दिए गए आंकड़ों को देखे तो इस बात का पता चलता है कि अब तक देश में 20 करोड़ से अधिक लोगों ने वैक्सीनेशन के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। जिसमें 45+ के साढ़े 13 करोड़ के लोग और साढ़े छह करोड़ से अधिक लोग 18+ के लोग शामिल है।भारत सबसे बड़ा वैक्सीन उत्पादक देश है।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) May 12, 2021
भाजपा सरकार ने 12 अप्रैल को टीका उत्सव मना दिया, लेकिन वैक्सीन की कोई व्यवस्था नहीं की और इन 30 दिनों में हमारे टीकाकरण में 82% की गिरावट आई।
मोदी जी वैक्सीन फैक्ट्रियों में गए, फोटो भी खिंचाई मगर उनकी सरकार ने वैक्सीन का पहला ऑर्डर 1/2 pic.twitter.com/5VEOhQNbmN
वहीं देश के सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश भी वैक्सीन की कमी से जूझ रहा है और राज्य में अब तक कुछ चुनिंदा जिलों में 18-44 साल तक लोगों का वैक्सीनेशन शुरु हो पाया है। राज्य में वर्तमान में मात्र 18 जिलों में 18 से 44 साल तक की आयु वालों का वैक्सीनेशन हो रहा है। जिसमें में 11 जिलों में तो 10 मई से ही वैक्सीनेशन की शुरुआत हो पाई है।Vaccine mismanagement by Centre Gov-
— Manish Sisodia (@msisodia) May 12, 2021
Covaxin refuses to supply vaccine citing directives of Gov. & limited availability.
Once again I would say exporting 6.6cr doses was biggest mistake. We are forced to shutdown 100 covaxin-vaccination sites in 17 schools due to no supply pic.twitter.com/uFZSG0y4HM
वैक्सीन की कमी दूर करने का 'फॉर्मूला'-देश में कोरोना वैक्सीन की कमी को दूर करने के दो रास्ते है पहला यह कि सरकार बड़े पैमाने पर वैक्सीन का आयात करें और दूसरा सबसे कारगर फॉर्मूला कि भारत बायोटेक की बनाई स्वदेश कोवैक्सीन का फॉर्मूला देश के बाकी मैन्युफेक्चरर्स का जल्द से जल्द दिया जाए। भारत दुनिया के सबसे बड़ा वैक्सीन प्रोडेक्शन करने वाले देश है और अभी 20 से अधिक कंपनियां वैक्सीन मैन्युफेक्चरर्स से जुड़ी है। ऐसे में फॉर्मूला शेयर करने से वैक्सीन उत्पादन बढ़ेगा और लोगों को जल्द से जल्द वैक्सीन मिल सकेगी।COVAXIN® has been directly supplied to 18 states since May 1st.
— BharatBiotech (@BharatBiotech) May 11, 2021
Unflinching in our efforts, we will continue the steady supply of our #vaccine.
Get yourself and your loved ones vaccinated.#BharatBiotech #COVAXIN #COVID19Vaccine #COVID19 pic.twitter.com/B3mlFT6KoT
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वैक्सीन का फॉर्मूला साझा करने की मांग भी उठा दी है। वहीं मध्यप्रदेश जैसे राज्य वैक्सीन की कमी को पूरा करने के लिए स्पूतनिक वैक्सीन के आयात की संभावना पर काम करना शुरु कर दिया है। वहीं वैक्सीन की कमी को दूर करने के लिए दिल्ली,उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना ग्लोबल टेंडर जारी करने की तैयारी कर रहे है।

