सम्बंधित जानकारी
- Corona virus: कोरोना वायरस की चपेट में आए विश्व के 113 देश, 4623 की मौत
- मशहूर एक्टर टॉम हैंक्स और उनकी पत्नी रीटा विल्सन भी कोरोना पॉजिटिव
- Corona की वजह से क्या रद्द हो सकता है IPL, 14 मार्च को होगा फैसला
- Corona Virus : रोम, मिलान, सिओल के लिए उड़ान नहीं भरेंगे एयर इंडिया के विमान
- Live Updates : WHO ने कोरोना को घोषित किया महामारी, भारत सरकार ने लिया बड़ा फैसला
Corona ने मचाया शेयर बाजार में कोहराम, सेंसेक्स 2400 अंक गिरा
मुंबई। Corona की वजह से दुनियाभर के शेयर बाजारों में गुरुवार को भी कोहराम मच गया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 2400 अंक गिरकर 33400 से नीचे चला गया। बीएसई इंडेक्स के सभी 30 शेयर लाल निशान पर थे।
NSE के निफ्टी में भी 700 से ज्यादा अंकों की भारी गिरावट देखी गई और देखते ही देखते यह 10 हजार अंक के नीचे 9,700 अंक पर पहुंच गया।
टाटा स्टील में सबसे अधिक नौ प्रतिशत की गिरावट हुई। इसके अलावा ओएनजीसी, एसबीआई, टाइटन, एक्सिस बैंक, एमएंडएम, अल्ट्राटेक सीमेंट, एलएंडटी और आरआईएल में भी बिकवाली देखी गई।
अमेरिकी शेयर बाजार में भी भारी गिरावट देखी गई। Dow Jones में 5.89% की गिरावट दर्ज की गई। डाउ जोन्स 1400 अंकों से ज्यादा फिसला और यह 23,553.22 अंक पर बंद हुआ। यह डाउ जोन्स की सबसे बड़ी गिरावट बताई जा रही है।
