सम्बंधित जानकारी
- राहुल गांधी के श्वेतपत्र का क्या मतलब है… सरकार को शाबासी, संदेश या नसीहत?
- CoronaVirus India Update : 91 दिनों में कोरोना के सबसे कम मामले, 24 घंटे में 1167 की मौत
- महाराष्ट्र में ‘डेल्टा प्लस’ के 21 मामले आए, सबसे ज्यादा मरीज रत्नागिरी में
- Coronavirus Vaccination India : देश में 1 दिन में लगाई गई कोरोना वैक्सीन की रिकॉर्ड 85 लाख से अधिक डोज, PM मोदी ने कही बड़ी बात
- WHO का बड़ा बयान, कोरोना वैक्सीन डेल्टा वैरिएंट पर कम असरदार
राहुल ने कोविड-19 पर जारी किया श्वेत पत्र, 4 बिंदुओं पर दिया जोर
- पिछली गलतियों से सबक लेकर तीसरी लहर की तैयारी अभी से शुरू की जाए।
- इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जाए ताकि ऑक्सीजन, बेड, दवा की कमी न हो।
- पहली और दूसरी लहर की गलतियों के कारणों का पता लगाया जाए।
- गरीबों, छोटे व्यापारियों को आर्थिक मदद दी जाए। कोरोना इकोनॉमिकल-सोशल बीमारी है।
- कोविड कंपंसेशन फंड बनाया जाए। जिन परिवारों में कोरोना से मौत हुई है, उन्हें आर्थिक मदद दी जाए।
उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की ओर से गरीबों को आर्थिक मदद दी जानी चाहिए और कोविड प्रभावित परिवारों को मदद देने के लिए कोविड मुआवजा कोष स्थापित करना चाहिए।
राहुल गांधी ने कहा कि इस श्वेत पत्र का लक्ष्य सरकार पर अंगुली उठाना नहीं है। हम सरकार की गलतियों का उल्लेख इसलिए कर रहे हैं ताकि आने वाले समय में गलतियों को ठीक किया जा सके। उन्होंने दावा किया कि कोविड-19 महामारी की पहली और दूसरी लहर के दौरान सरकार का प्रबंधन त्रासदीपूर्ण रहा।
कांग्रेस नेता ने कहा कि पूरा देश जानता है कि दूसरी लहर से पहले हमारे वैज्ञानिकों और चिकित्सकों ने दूसरी लहर की बात की थी। उस समय सरकार को जो कदम उठाना चाहिए था, जो व्यवहार होना चाहिए वह देखने को नहीं मिला। इसके बाद दूसरी लहर का हम सब पर असर हुआ।
उन्होंने सरकार को आगाह करते हुए यह भी कहा कि पूरा देश जानता है कि तीसरी लहर आने वाली है। वायरस अपना स्वरूप बदल रहा है। इसीलिए हम सरकार से आग्रह कर रहे हैं कि वह पूरी तैयारी करे।
राहुल गांधी ने कहा कि ऑक्सीजन, दवाओं, बेड और दूसरी जरूरतों को तीसरी लहर के लिए पूरा करना चाहिए। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि यह जरूरी है कि तीव्र गति से टीकाकरण किया जाए।
उन्होंने कहा कि श्वेत पत्र में हमने चार मुख्य बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित किया है। पहला बिंदु तीसरी लहर की तैयारी है। दूसरा बिंदु यह है कि गरीबों, छोटे व्यापारियों को आर्थिक मदद दीजिए। तीसरा यह कि कोविड मुआवजा कोष बने। चौथा बिंदु पहली और दूसरी लहर की गलतियों के कारणों का पता लगाया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि आगे यह गलतियां नहीं हों। (भाषा)
