1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. Priyanka Gandhi shared the video and said, inhuman treatment being done to laborers

प्रियंका गांधी ने वीडियो शेयर कर कहा, मजदूरों के साथ किया जा रहा अमानवीय व्यवहार

Corona Virus
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में मजदूरों से जुड़े एक वीडियो का हवाला देते हुए शुक्रवार को आरोप लगाया कि श्रमिकों के साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है।
 
उन्होंने एक वीडियो शेयर कर ट्वीट किया, आज मजदूर दिवस है। प्रयागराज के मजदूरों को ठहराने वाली जगह की हालत देख लीजिए। कितना अमानवीय रवैया है। एक ओर तो उनके साथ इंसानों जैसा सम्मानजनक व्यवहार नहीं किया जा रहा और दूसरी तरफ ऐसे हालात में लोग बीमारी से कैसे बचेंगे?

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका ने कहा, मजदूर न सिर्फ देश की शक्ति हैं, बल्कि वे हमारी सामूहिक इच्छाशक्ति का प्रतीक हैं। मजदूर दिवस पर उन्हें नमन।

उन्होंने कहा, लाखों मजदूरों को हाल ही में महाप्रस्थान करना पड़ा। मजदूर आज संकट में हैं। ये मजदूर देश की धुरी हैं। ये रुक गए तो देश रुक जाएगा। इनकी मदद करना आज सबसे बड़ा काम है।(भाषा)
अगला लेख
Corona virus : अहमदाबाद में 3 और वार्ड रेड जोन घोषित