शनिवार, 19 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. Parliament mansoon session
Written By
Last Modified: बुधवार, 2 सितम्बर 2020 (14:59 IST)

संसद का मानसून सत्र 14 सितंबर से, सातों दिन चलेगा सदन

CoronaVirus
नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के बीच संसद का मानसून सत्र 14 सितंबर से एक अक्टूबर तक बिना किसी अवकाश के चलेगा।
 
लोकसभा सचिवालय के अनुसार सदन की कार्यवाही पहले दिन 14 सितंबर को सुबह 9 बजे से दोपहर एक बजे तक चलेगी। अगले दिन 15 सितंबर से एक अक्टूबर तक कार्यवाही अपराह्न तीन बजे से शाम सात बजे तक चलेगी।
 
सचिवालय के अनुसार 17वीं लोकसभा के इस चौथे सत्र में रविवार एवं शनिवार को कोई अवकाश नहीं होगा। इसके साथ ही प्रश्नकाल एवं गैर सरकारी सदस्यों का कामकाज भी इस बार नहीं होगा।
 
लोकसभा सचिवालय ने सदस्यों को यह भी सूचित किया है कि कोविड-19 महामारी के कारण उन्हें समन पोर्टल के माध्यम से जारी किए गए हैं (वार्ता)
 
ये भी पढ़ें
ऑस्ट्रेलिया 3 दशक की सबसे बड़ी आर्थिक मंदी की चपेट में