सम्बंधित जानकारी
- कोरोना से जंग लड़ रहे उत्तराखंड के लोगों की मदद के लिए आगे आईं उर्वशी रौटेला, दान किए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स
- वैज्ञानिकों ने विकसित की ऑक्सीजन बनाने की किफायती तकनीक
- ऑक्सीजन लेवल हो रहा था कम, 1400 किमी दूर से दोस्त ने जो किया वो हमेशा याद रहेगा
- Positive News : IIT कानपुर ने 24 घंटे में तैयार किया ऑक्सीजन मॉनीटरिंग सिस्टम एप, रुकेगी ऑक्सीजन की बर्बादी और कालाबाजारी
- दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाई केंद्र सरकार को जमकर फटकार, पूछा- ऑक्सीजन की कमी को कैसे दूर किया जाएगा?
ऑक्सीजन संकट के चलते 10 नवजातों का जीवन मुसीबत में
मेरठ जिले में ऑक्सीजन की किल्लत चल रही है। ऑक्सीजन बेड न मिलने के कारण कोविड पेशेंट्स की तड़प-तड़प कर जान जा रही है। इतना ही नहीं अस्पताल में भर्ती कोविड मरीजों की भी ऑक्सीजन कमी के चलते जान जा रही है।
दो दिन पहले एक निजी अस्पताल में ऑक्सीजन गैस खत्म होने के चलते 9 मरीजों की जान चली गई। वहीं, ऑक्सीजन की कमी के चलते ही कई नवजातों की जान पर बन आई है। इसके बाद बाद नर्सरी के संचालक ने सीएम और डीएम को पत्र लिखकर मदद की गुहार लगाई है।
ईव्ज हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर एनपी जैन के मुताबिक वर्तमान में हॉस्पिटल की चाइल्ड नर्सरी में 10 नवजात भर्ती हैं। जिनमें कुछ वेंटिलेटर और तीन ऑक्सीजन पर हैं।
डॉक्टर जैन ने बताया कि हॉस्पिटल की नर्सरी में ऑक्सीजन खत्म होने की कगार पर है। जिसके चलते नवजात शिशुओं की जीवन डोर थम सकती है। इन मासूमों की जान बचाने के लिए प्रतिदिन 8 से 10 सिलेंडरों की जरूरत पड़ती है। वर्तमान परिस्थितियों में ऑक्सीजन गैस के सिलेंडरों की आपूर्ति में बाधा आ रही है।
यदि निर्बाध रूप से गैस अस्पताल को नहीं मिली तो इन मासूमों की सांसें थम सकती है। जिसके चलते हॉस्पिटल संचालक ने मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी को पत्र लिखकर नवजातों की जान बचाने के लिए मदद की गुहार लगाई है।
