1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. NDMC का नगर स्वास्थ्य अधिकारी covid 19 से संक्रमित

Coronavirus | NDMC का नगर स्वास्थ्य अधिकारी covid 19 से संक्रमित

NDMC
नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) के नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर अशोक रावत ने निवार को बताया कि वे कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं और यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। रावत ने कहा कि उन्हें संक्रमण के बारे में शुक्रवार को पता चला था।
उन्होंने कहा कि हां, कोविड-19 जांच में मेरे संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। हम इस वायरस के खिलाफ जंग में सबसे आगे खड़े लोगों में शामिल हैं, लिहाजा ऐसे लोगों के संक्रमण की चपेट में आने की अधिक आशंका रहती है। मैं अस्पताल में भर्ती हो गया हूं।
 
दिल्ली में नगरीय निकाय के कई अधिकारियों, चिकित्सकों, नर्स, स्वच्छताकर्मियों और अन्य कर्मचारियों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। एनडीएमसी के एक जूनियर इंजीनियर की कोविड-19 संक्रमण से 1 जून को मौत हो गई थी। (भाषा)
अगला लेख
पाकिस्तान में बम धमाके में 1 की मौत, 3 बच्चों समेत 12 लोग घायल