1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Bomb blast in pakistan

पाकिस्तान में बम धमाके में 1 की मौत, 3 बच्चों समेत 12 लोग घायल

Pakistan
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के रावलपिंडी शहर में भीड़भरे बाजार में हुए एक शक्तिशाली बम धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 3 बच्चों समेत 12 लोग घायल हो गए। धमाका शुक्रवार देर रात पाकिस्तानी सेना के मुख्यालय के नजदीक कबाड़ी बाजार के कोला सेंटर में हुआ।
पुलिस प्रवक्ता साजिद-उल-हसन ने समाचार पत्र 'डॉन' को बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि विस्फोटक सामग्री बिजली के खंभे में लगाई गई थी। धमाके में आसपास की संपत्ति को भी नुकसान हुआ है। 1 व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 3 बच्चों समेत 12 लोग घायल हो गए।
 
घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां 2 लोगों की हालत नाजुक बताई गई है। आंतकवादरोधी विभाग और सैन्यकर्मी घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच कर रहे हैं। किसी भी समूह ने अभी इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। (भाषा)
अगला लेख
चेन्नईयिन एफसी के जमीनीस्तर के कार्यक्रम से 50,000 से ज्यादा बच्चे जुड़े: दाणी