1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. अमेरिका में Corona virus से बीते 24 घंटे में 2000 से अधिक लोगों की मौत

Corona Virus | अमेरिका में Corona virus से बीते 24 घंटे में 2000 से अधिक लोगों की मौत

Corona Virus
वॉशिंगटन। अमेरिका में लगातार तीसरे दिन 24 घंटे की अवधि के भीतर कोरोना वायरस के कारण 2,000 से अधिक लोग जान गंवा चुके हैं। अमेरिका के जॉन्स हॉप्किन्स विश्वविद्यालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
दुनिया के किसी भी देश के मुकाबले अमेरिका में इस संक्रामक रोग से मरने वाले लोगों की संख्या सबसे अधिक है। गुरुवार को देश में इस संक्रमण के कारण 2,053 लोगों की मौत हुई और उससे पहले बुधवार को 2,502 और मंगलवार को 2,207 लोगों ने इस संक्रमण के कारण जान गंवाई।
बाल्टीमोर स्थित विश्वविद्यालय के अनुसार अमेरिका में कोविड-19 से अब तक कम से कम 62,906 लोगों की मौत हो चुकी है। (भाषा)
अगला लेख
महाराष्ट्र में महंगा पड़ा लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन, 16,962 लोग गिरफ्तार