शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. More than 2,700 new cases of coronavirus in Maharashtra
Written By
Last Modified: बुधवार, 8 जून 2022 (20:21 IST)

महाराष्ट्र में Corona की डराने वाली रफ्तार, 2700 से ज्यादा नए केस, एक्टिव मरीजों की संख्या 10 हजार के करीब

महाराष्ट्र में Corona की डराने वाली रफ्तार, 2700 से ज्यादा नए केस, एक्टिव मरीजों की संख्या 10 हजार के करीब - More than 2,700 new cases of coronavirus in Maharashtra
मुंबई। maharashtra corona update : महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोनावायरस संक्रमण के 2,710 नए मामले सामने आए जो करीब चार महीने में सबसे ज्यादा दैनिक मामले हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या अब 10 हजार के करीब पहुंच गई है, हालांकि महामारी से किसी और मरीज की मौत नहीं हुई है।
 
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि नए मामलों के बाद राज्य में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 78,98,815 हो गई है। विभाग के मुताबिक, राज्य में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 9,806 है। राज्य में इस साल 17 फरवरी को 2,797 मामले मिले थे। मंगलवार को महाराष्ट्र में कोविड-19 के 1,881 नए मामले सामने आए थे जबकि सोमवार को 1,036 मामले मिले थे।
 
अधिकारियों ने बताया कि मुंबई शहर में बुधवार को संक्रमण के 1,765 नए मामले सामने आए जबकि एक दिन पहले 1,242 नए मामले सामने आए थे।
ये भी पढ़ें
नाले में गिरे नेताजी, उद्घाटन के दौरान टूटा पुल