शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. Maharashtra reports 34,389 new Covid-19 cases, 974 fatalities
Written By
Last Modified: रविवार, 16 मई 2021 (23:45 IST)

Corona Updates : महाराष्ट्र में लगातार तीसरे दिन 40 हजार से कम नए मामले, 24 घंटे में 974 लोगों की मौत

Corona Updates : महाराष्ट्र में लगातार तीसरे दिन 40 हजार से कम नए मामले, 24 घंटे में 974 लोगों की मौत - Maharashtra reports 34,389 new Covid-19 cases, 974 fatalities
मुंबई। महाराष्ट्र में रविवार को कोविड​​-19 के कारण 974 मौतें हुईं, जिससे राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 81,486 हो गई, जबकि संक्रमण के 34,389 नए मामले आए। राज्य में नए मामलों की संख्या लगातार तीसरे दिन 40,000 से नीचे रही। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि महाराष्ट्र में कुल मामले 53,78,452 तक पहुंच गए हैं।
दिन में कुल 59,318 मरीजों को छुट्टी दे दी गई, जिससे महाराष्ट्र में अब तक ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 48,26,371 हो गई है जबकि राज्य में अब 4,68,109 मरीजों का इलाज चल रहा है। संक्रमितों के ठीक होने की दर 89.74 प्रतिशत है। विभाग ने एक विज्ञप्ति में कहा कि 2,64,587 नई जांच के साथ, महाराष्ट्र में अब तक की गईं जांच की कुल संख्या बढ़कर 3,11,03,991 हो गई है। 
 
मुंबई में 1544 नए मामले : मुंबई में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1544 मामले आए। कुल 22,430 नमूनों की जांच की गई जो कि इस महीने सबसे कम है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बताया कि 60 और मरीजों की मौत हो जाने से अब तक कुल 14,260 लोगों की मौत हुई है। नए मामलों के साथ संक्रमितों की कुल संख्या 6,88,696 हो गई है।
 
बीएमसी के मुताबिक अब तक मुंबई में कोविड-19 के लिए कुल 58,98,605 नमूनों की जांच की गयी है। पिछले 24 घंटे के दौरान 2438 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी मिल गयी। मुंबई में अब तक 6,36,753 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वित्तीय राजधानी में 35,702 उपचाराधीन मरीज हैं और 86 निषिद्ध क्षेत्र हैं। मुंबई में संक्रमण के सबसे ज्यादा 11,163 मामले 4 अप्रैल को आए थे, वहीं 1 मई को सर्वाधिक 90 लोगों की मौत हुई।
 
जुलूस निकालने वाले 200 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज : महाराष्ट्र के पुणे में एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार के लिए मोटरसाइकल जुलूस निकालने के आरोप में पुलिस ने करीब 200 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक एक कुख्यात अपराधी ने व्यक्ति की हत्या कर दी थी। अधिकारी ने बताया कि अंतिम संस्कार के लिए शनिवार को जुलूस में कम से कम 100 मोटरसाइकलें शामिल थीं।

उन्होंने बताया कि जुलूस की शुरुआत धनकवाड़ी से हुई और यह कटराज शवदाह गृह पर जाकर समाप्त हुआ। अधिकारी ने बताया कि अंतिम संस्कार के लिए जुलूस में हिस्सा लेने वाले और गैरकानूनी रूप से जुटे सभी 200 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और उन्हें पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। (भाषा)
ये भी पढ़ें
इजराइल के हवाई हमले में 42 लोगों की मौत, गाजा सिटी में 3 इमारतें जमींदोज