सम्बंधित जानकारी
- राजस्थान में UNLOCK-4 की गाइडलाइन जारी, जानें क्या क्या मिलेगी छूट
- दिल्ली में कोरोनावायरस के 76 नए मामले आए, 21 मार्च के बाद 1 दिन में सबसे कम मौत
- 5 दिवसीय मासिक पूजा के लिए 17 जुलाई से खुलेगा सबरीमाला मंदिर
- केंद्रीय गृह सचिव ने पर्यटन स्थलों पर कोरोना के हालात की समीक्षा की, कहा- दूसरी लहर अभी खत्म नहीं हुई
महाराष्ट्र में Corona के 8296 नए मामले, 179 और मरीजों की मौत
मुंबई। महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के 8296 नए मामले सामने आए, जबकि और 179 मरीजों की मौत हो गई है। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। नए मामले सामने आने के साथ राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़ कर 61,49,264 हो गए हैं, जबकि अब तक कुल 1,25,528 संक्रमितों की मौत हुई है।
एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि 6,026 मरीजों को पिछले 24 घंटे में अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। स्वास्थ्य विभगा की एक रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को मुंबई शहर में 503 नए मामले सामने आए। पिछले 24 घंटे में मुंबई संभाग में 1,674, नासिक संभाग में 578, कोल्हापुर संभाग में 3,214, लातूर संभाग में 251, नागपुर संभाग में 71 नए मामले सामने आए हैं।(भाषा)
