1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. JN.1 sub form of coronavirus in Indore woman

इंदौर में JN.1 की दस्तक, मालदीव से लौटी महिला हुई संक्रमित

Coronavirus
JN.1 sub form of coronavirus in Indore woman : इंदौर में कोरोनावायरस (coronavirus) के जेएन.1 (JN.1) उप स्वरूप ने दस्तक दे दी है। मालदीव (Maldives) से इंदौर लौटी 33 वर्षीय महिला इस उपस्वरूप से संक्रमित हुई थी, हालांकि इलाज के बाद वह स्वस्थ हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग (health department) के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
 
महिला निकली कोरोना के जेएन.1 उपस्वरूप से संक्रमित : समेकित रोग निगरानी कार्यक्रम (आईडीएसपी) की जिला इकाई के नोडल अधिकारी डॉ. अमित मालाकार ने बताया कि भोपाल के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से पूर्ण जीनोम अनुक्रमण की जांच रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि महिला कोरोनावायरस के जेएन.1 उपस्वरूप से संक्रमित थी।

 
उन्होंने बताया कि महिला में 13 दिसंबर को कोरोनावायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी और उसके बाद वह घर पर ही क्वारंटाइन में थी। वह पिछले महीने ही स्वस्थ हो गई थी। आईडीएसपी अधिकारी ने बताया कि महिला वायरस के किस स्वरूप से संक्रमित है, यह पता लाने के लिए नमूने भोपाल के एम्स भेजे गए थे। मालाकार ने बताया कि इंदौर जिले में फिलहाल कोविड-19 के नौ मरीजों का इलाज किया जा रहा है जिनमें से 7 लोग घर में क्वारंटाइन में हैं जबकि 2 अन्य व्यक्ति अस्पताल में भर्ती हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा : पीएम मोदी ने शुरू किया अनुष्ठान, बोले- भावनाओं को शब्दों में बांधना मुश्किल