सम्बंधित जानकारी
- सर्वदलीय बैठक में बोले गृहमंत्री शाह, मतभेद भूलकर मिलकर लड़नी होगी COVID-19 के खिलाफ लड़ाई
- मप्र में Corona संक्रमण की स्थिति में सुधार, देशभर में अब आठवें स्थान पर
- CoronaVirus Live Update : दिल्ली में 20 जून से हर दिन कोविड-19 की 18,000 जांच होगी
- Covid-19 : चेन्नई सहित तमिलनाडु के 4 जिलों में 19 जून से पूर्ण लॉकडाउन का ऐलान
- अच्छी खबर : भोपाल कोरोना संक्रमित टॉप 20 शहरों की सूची से बाहर, इंदौर सातवें, मध्यप्रदेश देश में 8 वें नंबर पर
Coronavirus | शादी के बाद दूल्हा Corona virus पॉजिटिव, दुल्हन के साथ 63 लोग क्वारंटाइन
पालघर। महाराष्ट्र के पालघर जिले में शादी के 3 दिन बाद 22 वर्षीय व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद दुल्हन के साथ शादी समारोह में शामिल होने वाले 63 लोगों को क्वारंटाइन कर दिया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
जौहर तहसीलदार संतोष शिंदे ने बताया कि वह व्यक्ति प्रयोगशाला सहायक था और उसकी जांच शादी के पहले हुई थी लेकिन जांच रिपोर्ट शादी के बाद आई। दुल्हन के साथ शादी-समारोह में शामिल होने वाले 63 लोगों को क्वारंटाइन कर दिया गया है। पालघर में अब तक कोविड-19 के कुल 1,911 मामले सामने आए हैं जिनमें से 61 लोगों की जान जा चुकी है। (भाषा)
