सम्बंधित जानकारी
- कोरोना पीड़ित ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ICU से बाहर आए
- Corona के संक्रमण से बचाव के लिए रीवा-शहडोल संभाग में मेडिकल सुविधाएं तैयार
- राष्ट्रीय उद्यान बांधवगढ़ में वन्य जीवों की सुरक्षा की सतत निगरानी रखें- डॉ. अशोक कुमार भार्गव
- भारत में कोरोना का कहर जारी, 6,600 से ज्यादा संक्रमित, मृतक संख्या 200 के पार
- Corona virus की भयावहता से दुनिया चिंतित, बैठकों और चेतावनियों का सिलसिला जारी
डॉक्टरों पर हमले की घटनाओं से FORDA नाराज, अमित शाह को लिखा पत्र
नई दिल्ली। Covid-19 के बढ़ते मामलों के बीच डॉक्टरों पर हमले की कई घटनाओं की पृष्ठभूमि में फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (एफओआरडीए) ने चिकित्साकर्मियों के लिए केंद्रीय सुरक्षा अधिनियम की जरूरत बताते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है।
उल्लेखनीय है कि कोरोना से जंग में स्वास्थ्यकर्मी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। देश में कई जगहों पर इन कोरोना वीरों को विरोध का सामना करना पड़ा। कई डॉक्टरों के साथ मारपीट की घटनाएं भी सामने आई।
पत्र में संघ ने चिकित्सकों पर हुए हमलों के कुछ मामलों का जिक्र भी किया है। संघ ने इससे पहले, एक अप्रैल को भी ऐसा एक पत्र भेजा था।
चिकित्सकों पर बढ़ते हमलों के मद्देनजर पिछले वर्ष स्वास्थ्य मंत्रालय ने चिकित्सकों एवं अन्य चिकित्साकर्मियों पर हमले के संबंध में एक केंद्रीय कानून का प्रस्ताव दिया था लेकिन गृह मंत्रालय ने इसका यह कहते हुए विरोध किया था कि किसी विशेष पेशे के लोगों की रक्षा के लिए अलग कानून नहीं हो सकता।
