सम्बंधित जानकारी
- यूपी के 7 जिलों में 18 प्लस के लिए शुरू हुआ वैक्सीनेशन, जानिए सीएम योगी ने इन्हें पहले क्यों चुना....
- सपा सांसद आजम खान Coronavirus से संक्रमित, सीतापुर जेल में हैं बंद
- कोरोना से जंग में आगे आए क्रिकेटर्स, ब्रेट ली ने Bitcoin में किया दान, उनादकट देंगे IPL सैलरी
- स्थापना दिवस पर मोदी ने की Corona के खिलाफ जंग में गुजरात, महाराष्ट्र राज्यों की सफलता की कामना
- CoronaVirus India Update : भारत में पहली बार कोरोना के 4,01,993 नए मामले, लगातार चौथे दिन 3000 से ज्यादा की मौत
डॉक्टर फाउची ने भारत में दी Lockdown की सलाह, 3 स्टेप फार्मूला से थमेगी कोरोना की रफ्तार
नई दिल्ली। अमेरिका के शीर्ष महामारी विशेषज्ञ एंथनी फाउची ने कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए उठाए जा सकने वाले तत्काल कदम के तौर पर भारत में कुछ सप्ताह का लॉकडाउन लागू करने की सलाह दी है।
फाउची ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए साक्षात्कार में कहा कि इसके अलावा ऑक्सीजन, दवाओं और पीपीई किट की उपलब्धता बढ़ाना दूसरी महत्वपूर्ण आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि संकट की भयावहता के मद्देनजर, भारत को एक संकट समूह बनाना चाहिए, जो बैठकें करे और चीजों को संगठित करना शुरू करे।
फाउची ने किसी सरकार का नाम लिए बगैर कहा कि यह बात समझने की आवश्यकता है कि जीत की घोषणा संभवत: जल्दी कर दी गई। डॉक्टर फाउची ने देश में कोविड स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तीन चरणों- तत्काल, मध्यम और लंबी अवधि के उपायों का जिक्र किया।
बाइडन प्रशासन के शीर्ष चिकित्सकीय सलाहकार फाउची ने कहा, आपको एक चीज करने की बहुत आवश्यकता है, वह है कि आप देश को अस्थायी रूप से बंद कर दे। मुझे लगता है कि यह अहम है।
उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि एक चीज जो अत्यंत महत्वपूर्ण है, वह है ऑक्सीजन और पीपीई किट समेत चिकित्सीय सामान हासिल करना। इसके अलावा देश में तत्काल लॉकडाउन लगाना आवश्यक है।
फाउची ने कहा कि जब चीन में एक साल पहले इसी प्रकार तेजी से संक्रमण फैला था, तो उसने पूर्णतय: लॉकडाउन लगा दिया था। उन्होंने कहा कि छह महीने का प्रतिबंध लगाना जरूरी नहीं है, लेकिन संक्रमण की श्रृंखला रोकने के लिए अस्थायी लॉकडाउन लगाया जा सकता है।
फाउची ने कहा कि कुछ सप्ताह का लॉकडाउन लगाने से संक्रमण को रोकने में काफी मदद मिल सकती हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से निपटने में टीकाकरण की अहम भूमिका है।
फाउची ने कहा कि यदि 1.4 अरब की आबादी वाले भारत ने अपनी जनसंख्या के केवल दो प्रतिशत लोगों का पूर्ण टीकाकरण किया है, तो अभी लंबी दूरी तय करनी है। उन्होंने कहा कि आपको आपूर्ति हासिल करनी होगी। आपको विश्व की विभिन्न कंपनियों से करार करने होंगे। अब कई कंपनियों के पास टीके हैं।
उन्होंने कहा कि भारत दुनिया में सबसे अधिक टीके बनाने वाला देश है। आपको टीका निर्माण के लिए अपनी क्षमताओं को बढ़ाना होगा।