शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. Delhi reports 1056 new coronavirus COVID-19 infections
Written By
Last Modified: मंगलवार, 28 जुलाई 2020 (22:38 IST)

Delhi Coronavirus Update : दिल्ली में 1,17,507 मरीजों ने दी कोरोनावायरस को मात, रिकवरी रेट 89 प्रतिशत

Delhi Coronavirus Update : दिल्ली में 1,17,507 मरीजों ने दी कोरोनावायरस को मात, रिकवरी रेट 89 प्रतिशत - Delhi reports 1056 new coronavirus COVID-19 infections
नई दिल्ली। राजधानी में कोरोनावायरस (COVID-19) संक्रमण मरीजों की संख्या फिर एक हजार से अधिक रही जबकि ठीक होने की संख्या में निरंतर वृद्धि से मंगलवार को रिकवरी दर करीब 89 प्रतिशत पर पहुंच गई।
 
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से आज जारी बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान नए मामले 1056 रहे जबकि कल यह तेजी से घटकर 613 रह गए थे। दिल्ली में संक्रमितों की कुल संख्या 1,32,275 पहुंच गई।
 
सोमवार को दिल्ली में 20 जुलाई के बाद कोरोना के मामले फिर एक हजार से कम आए। 20 जुलाई को 27 मई अर्थात 54 दिन बाद पहली बार एक हजार से कम 957 मामले आए थे।
 
दिल्ली के लिए राहत की बात यह है कि मरीजों के स्वस्थ होने की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इस दौरान 1135 मरीजों के ठीक होने से कुल 1,17,507 लोग संक्रमण को शिकस्त दे चुके है और रिकवरी दर बढ़कर 88.83 प्रतिशत पर पहुंच गई है। इस दौरान 28 और लोगों की मौत होने से मृतकों की कुल संख्या 3881 हो गई है।
 
राजधानी में सक्रिय संक्रमितों की संख्या भी और घटकर 10,887 रह गई। इसमें से 6219 होम आइलोशन में और 2775 अस्पतालों में भर्ती हैं। शेष का अन्य कोविड केंद्रों पर उपचार चल रहा है।
 
कोरोना जांच में पिछले कुछ दिनों में आई तेजी से कुल जांच का आंकड़ा 9,76,827 पर पहुंच गया है। पिछले 24 घंटों में दिल्ली में साढ़े 18 हजार से अधिक जांच की गई।

कुल 18,544 में से आरटीपीसीआर जांच 4843 और रैपिड एंटीजेन जांच 13701 थीं। दिल्ली में 10 लाख की जनसंख्या पर जांच का औसत 51,411 पहुंच गया है।
 
दिल्ली में कोरोना बेड की कुल संख्या 15,408 है जिसमें से 2775 भरे हुए हैं और 12,633 खाली हैं। निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या 716 से घटकर 715 रह गई।