सम्बंधित जानकारी
- कहानी उन डॉक्टरों की जो कोरोना की चपेट में आ गए
- कोरोनावायरस से जुड़ी बड़ी खबर, पुणे में सामने आया देश का पहला वर्टिकल ट्रांसमिशन मामला
- कोरोनावायरस पीड़ित शिवराज ने बताए अस्पताल के अनुभव, खुद धो रहा हूं कपड़े, बना रहा हूं चाय
- कोरोनावायरस Live Updates : तेलंगाना में 57,142 कोरोना संक्रमित
- कोरोनावायरस काल में गूगल का बड़ा फैसला, जून 2021 तक वर्क फ्रॉम होम करेंगे ज्यादातर कर्मचारी
Delhi High Court | Covid 19 : पुलिस को अधिकार देने के खिलाफ याचिका पर जवाब मांगा
नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने उपनिरीक्षक या उससे ऊपर के रैंक के पुलिस अधिकारियों को कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाने का अधिकार देने के खिलाफ दायर याचिका पर दिल्ली सरकार से मंगलवार को जवाब मांगा।
मुख्य न्यायधीश डीएन पटेल और न्यायाधीश प्रतीक जैन की एक पीठ ने दिल्ली सरकार को नोटिस जारी कर याचिका पर उससे जवाब मांगा है। यह याचिका वकील सोनिया राणा ने दायर की है। याचिका में कहा गया है कि किसी मामले में दंडस्वरूप जुर्माना कोई पुलिस अधिकारी नहीं बल्कि न्यायाधीश ही लगा सकते हैं।
पीठ ने हालांकि इस नियम पर अभी रोक लगाने के लिए कोई भी अंतरिम आदेश देने से इंकार कर दिया। राणा की ओर से पेश हुए वकील धनंजय सिंह शहरावत ने दलील दी कि नियमों में इस तरह के प्रावधान नैसर्गिक न्याय के सिद्धांतों के खिलाफ है।
दिल्ली महामारी रोग (कोविड-19 का प्रबंधन) के तहत 2020 के नियम के अनुसार अधिकृत व्यक्ति को कोविड-19 से जुड़े नियमों के उल्लंघन पर पहली बार 500 रुपए और ऐसा दोबारा करने पर 1,000 रुपया का जुर्माना लगाने का अधिकार है। याचिका में पुलिस अधिकारियों को जुर्माना लगाने का अधिकार देने वाले प्रावधान रद्द करने की मांग की गई है। (भाषा)
