1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. Delhi government says, teachers will not be deployed on IGI airport

दिल्ली सरकार का यू-टर्न, एयरपोर्ट पर नहीं लगेगी शिक्षकों की ड्यूटी

delhi government
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने स्कूलों के कई शिक्षकों को सर्दियों की आगामी छुट्टियों में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI) पर तैनात करने संबंधी आदेश वापस ले लिया है। शिक्षकों को वहां इसलिए तैनात किया जा रहा था ताकि सुनिश्चित किया जा सके कि लोग वहां पर कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करें।
 
डिस्ट्रिक्ट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी की तरफ से डीएम वेस्ट द्वारा जारी ऑर्डर में कहा गया है कि इस ड्यूटी से अध्यापको और दूसरे टीचिंग स्टाफ के सदस्यों को बाहर रखा जा रहा है। 
 
इस आदेश का टीचर्स ने भी विरोध किया था और इस फैसले पर कई और हलकों से भी सवाल उठ रहे थे। अब इस आदेश को वापस लेते हुए कहा गया है कि जरूरत पड़ी तो सिविल डिफेंस स्टाफ को एयरपोर्ट पर ड्यूटी पर लगाया जाएगा।
 
इससे पहले डीएम वेस्ट ने आदेश जारी किया था कि दिल्ली के विभिन्न सरकारी स्कूलों के कम से कम 85 शिक्षक 31 दिसंबर से 15 जनवरी तक ड्यूटी पर रहेंगे। दिल्ली में 1 से 15 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश के चलते सरकारी स्कूल बंद रहेंगे।
अगला लेख
मैदानी इलाकों में बढ़ी ठंड, दिल्ली से राजस्थान तक इन राज्यों में कोहरे का कहर